दल्ली राजहरासोमवार 10 फरवरी 2025भोज राम साहू 9893765541 दल्ली राजहरा , लौह अयस्क नगरी में कल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली निकाली गई lनगर पालिका चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि जायसवाल एवम समस्त 27 पार्षदों के पक्ष में मतदान करने के अपील के साथ ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में सभी प्रत्याशियों एवम सैंकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ के साथ भव्य रैली निकाली गई l सड़क में लोगों के हाथ में कांग्रेस के झंडे लहरा रहे थे गले में कांग्रेस की गमछा खचाखच भरी भीड़ कांग्रेस पार्टी _ जिंदाबाद , रवि जायसवाल _ जिंदाबाद और अब कि बार _ कांग्रेस सरकार जहां नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी रवि जायसवाल द्वारा रैली के दरमियान आस पास लोगों से जनसंपर्क करते हुए 27 पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की ।रैली में कांग्रेस के गमछे में लिपटके नगरवासी मिल कर कांग्रेस पार्टी ज़िन्दाबाद , रवि जायसवाल ज़िंदाबाद के नारों से शहर की सड़कें गूंज उठी नज़र आईं । रवि जायसवाल ने कहा कि नगर वासी मुझे प्रचंड बहुमत देकर विजय बनाएं मेरा उपाध्यक्ष पद का अनुभव काम आएगा साथ में दल्ली राजहरा में नए रूप में विकास करने की परिकल्पना आपके सामने लाया हूं l नगर पालिका आपके द्वार के तहत मैं नई शुरुआत करूंगा l जहां आपको किसी भी कार्य के लिए नगर पालिका जाने की आवश्यकता नहीं होगी l हर माह आपके वार्ड में नगर पालिका के शिविर लगेगी l जहां आपकी समस्याओं का निराकरण करने नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी आपके वार्ड में पहुंचेंगे l भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदारी से आप का काम पूरा होगा l पूरी काम में पारदर्शिता होगी और राजहरा के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा l इस बार अपना बहुमत कांग्रेस के नाम रवि जायसवाल को अवश्य दें lSpread the lovePost navigationरत्ना वेंकट राव चिखलाकसा नगर पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी एक बेहतरीन नगर पंचायत अध्यक्ष साबित होंगे l :–नितिन राम कांग्रेस नेत्री जेबा कुरैशी ने की दल्ली राजहरा नगर वासियों से रवि जायसवाल के पक्ष में मतदान करने की , कि अपील