दल्ली राजहरा

सोमवार 10 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क सेंट्रल इलाके में नक्सलियों के साथ साल के सबसे बड़ी मुठभेड़ शनिवार शाम को हुई  l इस मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया मुठभेड़ में 11 महिलाएं एवं 20 पुरुष नक्सली मारे गए l मुठभेड़ में  डी आर जी और एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं  lशहीद जवानों में बालोद के भाटापारा निवासी  नरेश ध्रुव और बालोद जिले  के  डौंडी तहसील के दल्ली राजहरा पास ग्राम फागुनदाह के   वसीत  रावटे हैं वह एसटीएफ में आरक्षक थे उनके दो बेटियां हैं एक का उम्र डेढ़ वर्ष तथा दूसरे का उम्र 3 वर्ष की है इस नक्सली हमले में दोनों अबोध बेटियों के   सिर से पिता का साया उठ गया l

 

 

श्रद्धांजलि देने वालों में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

 

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल मे डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बालोद जिले के फागुनदाह निवासी एसटीएफ जवान श्री वसित रावटे शहीद हो गए।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!