भाजपा ने कॉंग्रेस के मंत्री के ऊपर लगाया आरोप लोहारा नगर पंचायत के 7 भाजपा पार्षदों का किडनैप ?

सहसपुर लोहारा थाना में आवेदन के जरिए दी मामले की जानकारी

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर लोहारा नगर पंचायत के 7 भाजपा के पार्षदों का गायब होने का आरोप लगाते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी काम कर रही है, जिसके कारण आज खुलेआम भाजपा के 7 पार्षदों को गायब कर दिया गया है । जबकि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में आगामी 17 जनवरी 2023 को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हेतु चुनाव निर्धारित है। जिसका नोटिफिकेशन क्र.-49 / अविअ / 2023 दिनांक- 03/01/2023 को हो चुका है। क्योकि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्रीमति उषा श्रीवास एवं उपाध्यक्ष श्रीमति आभा श्रीवास्तव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। इस चुनाव के मद्दे नजर हमारी भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ कल शाम तक जिला भाजपा कार्यालय में चर्चा भी हुई हैं, तथा आज 16 जनवरी 2023 को सभी सातो पार्षदो के साथ पार्टी की बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन आज सुबह हमारे द्वारा इन पार्षदों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो सभी सातो पार्षदो के मोबाईल बंद मिले, उनके घरो में संपर्क करने से भी ये पार्षद घर में नहीं मिले, तथा उन पार्षदों के संबंध में इनके घर वालो को भी कोई जानकारी नही है, चूंकि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तथा क्षेत्रिय विधायक व मंत्री सत्ता पर काबीज है, ऐसा प्रतीत होता है कि सभी सात पार्षदो को भय एवं प्रलोभन देकर कही गायब कर दिया गया है, अगर ऐसा है तो लोक तंत्र के हनन का मामलों का प्रतीत होता है, चूंकि घर वालो को उनके किस स्थान पर है रहने की जानकारी का अभाव है, एवं पार्षदो के मोबाईल भी बंद है. जन मानस का मानना है कि उन पार्षदों का अहीत भी हो सकता है। भाजपा पार्षदों के नाम-

श्रीमति बेला किशन सोनी, श्रीमति आशा पटवा

 (पति निलकंठ ) 

श्रीमति सरोजनी बंजारे,श्रीमति चितरेखा साहू 5. श्री उमेश राज (पति गंगदेव ) जगदीश पटेल, मनीषराज नागरज हैं। प्रेस कांफ्रेंस में अशोक साहू पूर्व विधायक, कैलाश चंद्रवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, भुनेश्वर चन्द्राकर अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, बसन्त नामदेव सोशल मीडिया जिला संयोजक,मनी राम साहू जिला मंत्री युवा मोर्चा मौजूद रहे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!