राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ का छठा राज्य अधिवेशन कोर्टयार्ड मेरियट होटल रायपुर में आयोजित किया गया l

दल्ली राजहरा
गुरुवार 20 फरवरी 2025
भोजराम साहू 9893 765 541
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ का छठा राज्य अधिवेशन कोर्टयार्ड मेरियट होटल रायपुर में आयोजित किया गया l
जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. जी. संजीव रेड्डी और विशिष्ट अतिथि तारिक अनवर कांग्रेस महासचिव संसद सदस्य टी एस सिंहदेव पूर्व उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय इंटक के उपाध्यक्ष, प्रदेशों के उपाध्यक्ष विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी मंचासिन थे। अधिवेशन की शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं इंटक का ध्वजारोहण कर किया गया इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी जी का जन्मदिन मनाया गया
अतिथि स्वागत के पश्चात डॉ. संजय कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया तथा छत्तीसगढ़ इंटक के निरंतर विकास में योगदान देने वाले डॉ. जी. संजीव रेड्डी के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. रेड्डी का जन्मदिन छत्तीसगढ़ में मनाना अपने लिए सौभाग्य की बात कही।
अपने संबोधन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी ने कहा
कि आधुनिक युग में, श्रमिक शिक्षित हैं और तार्किक रूप से सोचते हैं, इसलिए इंटक को श्रमिकों के लिए नौकरी की सुरक्षा और लाभ सुनिश्चित करने के लिए नई नीतियों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने डॉ. संजय कुमार सिंह को उनके जन्मदिन के इतने बड़े समारोह के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया, तारिक अनवर ने कहा देश में सर्वाधिक मज़दूरों वाला इंटक मज़दूरों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी l
विशिष्ट अतिथि टीएस सिंहदेव पूर्व उप मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़ ने कहा कि
इंटक हमेशा मजदूर हितों के लिए कार्य करता रहा है तथा छत्तीसगढ़ में इंटक एवं कांग्रेस के बीच समन्वय बनाने की मैं कोशिश करूंगा। छत्तीसगढ़ में इंटक को सम्मान मिले इसकी में इसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार सिंह का धन्यवाद किया कि मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया और मेरा मान सम्मान बढ़ाया।
दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ इंटक का छठा अधिवेशन हुआ।
इसके उपरांत डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने वर्तमान कार्यकारिणी के भंग की घोषणा की एवं नए चुनाव हेतु कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर यादव अध्यक्ष मध्य प्रदेश,इंटक एवं सचिव,राष्ट्रीय इंटक के द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।
श्री राम अवतार अलगमकर द्वारा अध्यक्ष पद हेतु डॉ संजय कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया।
जिसका समस्त कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से दोनों हाथ उठाकर उनके नाम का समर्थन किया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर यादव ने छत्तीसगढ़ इंटक के अध्यक्ष के रूप में डॉ संजय कुमार सिंह का नाम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया एवं एक माह में नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव आशीष यादव ने प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से किया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी एक माह में बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के अनुमोदन के पश्चात घोषणा का प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
1. जिसमें नियमित प्रकृति के कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिलवाने का प्रस्ताव l
2. छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव l
3.श्रमिकों के आवास एवं कल्याण योजना पर प्रस्ताव l
4. निश्चित अवधि के रोजगार नीतियों के उन्मूलन पर प्रस्ताव l
5. गिग श्रमिकों की मान्यता एवं अधिकारों पर प्रस्ताव l
6.श्रमिकों के लिए कानूनी सहायता पर प्रस्ताव l
7.कौशल विकास एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों पर प्रस्ताव l
8 असंगठित मजदूरों के लिए अलग फेडरेशन के पंजीयन हेतु प्रस्ताव।
उपरोक्त समस्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष यादव द्वारा किया गया एवं अंत में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित सम्मानीयजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी अभयसिंह भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार तिलकराम मानकर संजयरावत चंद्रकुमार मंडावी एके सिंह बिनोद कश्यप सुनील तालुकदार एवं वंश बहादुर पुरण वर्मा संजय साहू सहित सदस्य गण उपस्थित रहे।