दल्ली राजहराशुक्रवार 21 फरवरी 2025भोज राम साहू 9893765541लौह अयस्क अखिल भारतीय गोल्ड उद्घाटन मैच का उद्घाटन कल रंगारंग समारोह में हुआ l इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरी (कार्यपालक निदेशक खदान ) श्री आर बी गहरवार (मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) वशिष्ठ अतिथि बीपिन कुमार , सुनाराम बास्के ,इमूवल राय , जी के आर्य ( मुख्य स्टेशन प्रबंधक दल्ली राजहरा ) राजहरा महिला समाज अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती रेखा गहरवाल एवं महिला समाज के सदस्यगण भी उपस्थित थे lसर्वप्रथम अतिथि स्वागत के उपरांत ध्वजारोहण किया गया l उद्घाटन समारोह मेंमुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवाल ने संबोधन करते हुए कहा किखेल का य़ह द्वितीय वर्ष है l मैं 9 दिन के इस खेल महाकुंभ में आप सभी वर्ग का स्वागत करता हू l खेल धीरे-धीरे अपने चरम समय पर पहुंचेगी जिसका आगाज आज हो चुका है हमारे ग्राउंड के कार्यकर्ताओं ने इसे बड़ी मेहनत से सुंदर स्वरूप दिया है l जिसके फलस्वरुप डे नाइट मैच का आयोजन किया जा रहा है l एक बाल 22 खिलाड़ी और उनको नियंत्रित करने वाले तीन अंपायर हजारों की भीड़ और इसमें जो रोमांस उत्पन्न होता है जिससे ग्राउंड में बहुत बेहतरीन माहौल होता है l इस तरह के खेल के आयोजन करने वाली दल्ली राजहरा में आप सभी का मैं स्वागत अभिनंदन करता हूं l “खेल जीतेगा l टीम का हार जीत तो लगा रहता है लेकिन सभी खेल भावनाओं से खेले यही मेरी शुभकामनाएं हैं l “ मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरी (कार्यपालक निदेशक खदान भिलाई स्टील प्लांट )ने अपने संबोधन में कहा कि लौह नगरी दल्ली राजहरा के इस खूबसूरत प्रांगण में उपस्थित खेल प्रेमियों देवीयों और सज्जनों सभी स्वागत अभिनंदन करता हूं l हम लोग स्कूल में पढ़ा करते थे l हमारे शिक्षक कहा करते थे lअंग्रेजी में कहावत था जिसका हिंदी अनुवाद था l“जीवन में सिर्फ पढ़ाई करना ही जरूरी नहीं है इसके लिए खेल भी जरूरी है l”दल्ली राजहरा को मिलाकर कुल 8 टीम इस खेल में भाग ले रहे हैं l जहां देश के अन्य क्षेत्रों के टीमें खेल खेलने दल्ली राजहरा आ रही आए हैं l दल्ली राजहरा वासियों के लिए उनके खेल के प्रति झुकाव और अधिक बढ़ाएगा l साथ ही खेलो में प्रेरणादाई स्रोत बनेंगे lजैसा कि आप लोगों को मालूम है कि सेल सिर्फ इस्पात बनाने का या खनन करने का ही काम नहीं करती है l सेल राष्ट्र के निर्माण में और राष्ट्र के स्वर्णिम विकास में योगदान देने वाली कंपनी है l चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में या खेल के क्षेत्र में हो हम सभी क्षेत्र में सकारात्मक और चौमुखी राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने वाली कंपनी हैं lमुझे बहुत खुशी है कि दल्ली राजहरा के प्रबंधक मुखिया गहरवाल साहब यहां जनमानस के साथ मिलकर एक अच्छा उदाहरण पेश किया है जो की आने वाले दिनों में दल्ली राजहरा और सेल के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा l इस आयोजन में जिन लोगों ने भी हिस्सेदारी ली है सभी की मेहनत और लगन को मैं धन्यवाद देता हूं l खेलों से हम लोगों को सीखने की आवश्यकता है l अनुशासन मिलकर काम करना एक दूसरे के प्रति सम्मान और अंततः जनमत के निर्माण में सहयोग देना l हम इसे हर्षो उल्लास के साथ दल्ली राजहरा की उत्पादन और उसकी गुणवत्ता में समस्त कर्मियों से चाहे वहां ठेका कर्मी हो या हमारे नियमित कर्मचारी सभी से अनुरोध करता हूं कि खेल का मैदान उतना ही अच्छा खेलेंगे और उत्पादन में उतना ही सक्रियता से भाग लेंगे lइसी के साथ पुन: सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद l कल उद्घाटन मैच आज संध्या 7:30 बजे बीएनआर कोलकाता विरुद्ध सेंट्रल एग्जिट चेन्नई के बीच खेला गया l दोनों ही टीम ने बेहतरीन खेल भावनाओं का परिचय दिया चारों तरफ गोल गोल की आवाज बहुत बढ़िया जैसे कई शब्दों से स्टेडियम में रोमांचक का माहौल था l हाफ टाइम तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई l खेल के रोमांच से दर्शकों की धड़कनें बढ़ती जा रही थी lहाफ टाईम के बाद चेन्नई की टीम के जर्सी नंबर 18 धनशेकर ने दो गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी lआज 21 फरवरी 2025 को पहला मैच एसटीएफसी कश्मीर बनाम यूनियन बैंक मुंबईशाम 6:00 बजे खेला जाएगा l दूसरा मैच राजहरा माइंस एफ.सी.बनाम डब्ल्यूसीआर जबलपुर के मध्य 8:00 बजे खेला जाएगा lSpread the lovePost navigationराष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ का छठा राज्य अधिवेशन कोर्टयार्ड मेरियट होटल रायपुर में आयोजित किया गया l छत्तीसगढ़ीया महार समाज (कोसरिया) दल्लीराजहरा के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी l