दल्ली राजहराबुधवार 19 मार्च 2025भोज राम साहू 9893 765541भाजपा के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता संजीव सिंह को पार्टी द्वारा एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्षद पद पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के बाद अब उन्हें नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा पीआईसी में आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग का सदस्य नियुक्त किया गया है। संजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में भी विपक्ष के समय पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजीव सिंह की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनके इस सम्मान और नई भूमिका पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है।संजीव सिंह ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा और संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 25 वर्ष बाद दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नगर पालिका में आई है और यह ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार के साथ दल्ली राजहरा नगर के विकास हेतु कार्य करेगी। उनकी इस नियुक्ति को क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।Spread the lovePost navigationनिर्मल कुमार पटेल ( पार्षद वार्ड क्र. 11) ने तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ) को वार्ड क्रमांक 11 में विकास कराये जाने के सम्बन्ध में सौपा ज्ञापन l सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा के द्वारा “भारतीय नव वर्ष पर दो दिवसीय आयोजन” के संबंध में हुई नगर पालिका में बैठक l