दल्ली राजहरारविवार 2 मार्च 2025भोज राम साहू 9893765541 दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 आजाद नगर वार्ड के आंगनवाड़ी में फाइलेरिया रोग ( हाथी पांव ) से बचाव के लिए एल्बजोल की दवाई खिलाई गई l इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम मोनू जायसवाल ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा रोग से बचाव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मुफ्त में दवा खिलाई जा रही है l इस दवा के खाने से भविष्य में होने वाली फाइलेरिया रोग से मुक्ति मिलेगी l वहीं मितानिन रंजना निर्मलकर ने बताया कि मितानिनों के माध्यम से दल्ली राजहरा के सभी घरों में एल्बजोल तथा क्रिमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी l ताकि इस रोग से मुक्ति मिल सके l उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मादा कोलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है l यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को यह मच्छर काट कर किसी अन्य व्यक्ति को काटता है l तो उससे आसानी से फैलता है l इसलिए मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए अपने घरों गली के आसपास सफाई पर ध्यान दें l रुके हुए पानी के बर्तन टायर आदि से पानी खाली करें l इस दवा को चबाकर वितरक के सामने खाना चाहिए l दवा का वितरण नहीं किया जाता है इस दवा को खाने के लिए सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी की गई है l जिसके तहत इस दवा को खाली पेट नहीं खाना है l 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ,गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर व्यक्तियों को भी या दवा नहीं खिलाई जाएगी l इस दवा के खाने से कभी-कभी उल्टी , चक्कर खुजली या जी मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते हैं l यदि किसी के ऊपर यह लक्षण पाया जाता है तो उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि उस व्यक्ति के अंदर फाइलेरिया के कीटाणु में मौजूद है l जिसके नष्ट होने के कारण उत्पन्न होता है l इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूनम जायसवाल मितानिन रंजना निर्मलकर भावना असावती उर्मिला साहू अनीता साहू उपस्थित थे l Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा न्यू बस स्टेशन में आज सुबह आग लगने से मनीष ट्रैवल की एयर कंडीशन जल कर हुआ राख l परिक्षेत्रीय साहू समाज पुराना बाजार ने नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर तोरण लाल साहू का किया सम्मान l