दल्ली राजहरारविवार 2 मार्च 2025भोज राम साहू 9893765541 परीक्षेत्रीय साहू समाज पुराना बाजार द्वारा नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू का सम्मान किया गया l इस अवसर पर पुराना बाजार के परीक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन साहू ने कहा कि हमारे नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी समाज के गौरव हैं l वे दल्ली राजहरा में चार कार्यकाल तक तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रहे तथा समाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाने और समाज के उन्नति के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं l साहू जी के नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर दल्ली में चारों तरफ विकास होगा ऐसी हमें विश्वास है lसमाज के वरिष्ठ नागरिक निर्मल दास साहू ने कहा कि तोरण लाल साहू जी तहसील साहू संघ के चार बार अध्यक्ष बने उसके बाद उन्होंने सर्व समाज समरसता एवं छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के महासचिव के साथ जिला साहू संघ बालोद के उपाध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठित पदों पर अपने स्वच्छ छवि और कर्तव्य निष्ठा के कारण लोगों के बीच प्रिय रहे l आज उन्हें दल्ली राजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष पद की बहुत बड़ी जिम्मेदारी पूर्ण पद पर निर्वाचित हुए हैं l मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा उन्हें आशीर्वाद देखकर पद की गरिमा और कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने में मदद करेंगे lइस अवसर पर तोरण लाल साहू ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से आज मैं दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुआ हूं l इसके लिए दल्ली राजहरा के साहू समाज के अलावा सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद देता हूं तथा मैं आप सब से वादा करता हूं की दल्ली राजहरा को समस्या मुक्त करके विकास की नई राह पर लाने के लिए मैं तन मन धन से प्रयास करूंगा तथा मैं आपसे वादा करता हूं कि कभी शिकायत का मौका नहीं आने दूंगा lइस अवसर पर खुशबू साहू , कमला साहू , अंजू साहू, जगमत साहू, रेखा साहू, रेवती साहू, आरती साहू, धर्मीन साहू , किसन साहू, जयराम साहू, भुखन साहू, विजय साहू , गोविन्द साहू,मोती राम साहू, रामसिंग साहू, निर्मल दास साहू, उत्तम साहू, ईश्वर साहू राजकुमार सर्वा ,महेंद्र गंजीर, कामता प्रसाद एवं समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationदल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 के आंगनवाड़ी में फाइलेरिया रोग ( हाथी पांव ) से बचाव के लिए एल्बजोल की दवाई खिलाई गई l बालोद उपसमिति राजपूत समाज के द्वारा समाज की बेटी मंजू बैंस का किया सम्मान l