25 जनवरी को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा

कवर्धा, 18 जनवरी 2023। आगामी 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित प्रताप चंद्रा के मुख्यअतिथ में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे करेगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड एवं बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को शपथ दिलाया जाएगा। महाविद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!