छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदराजनिति

अरुण साव जी होंगे मुख्य अतिथि ! नगर पालिका दल्ली राजहरा में 8 मार्च 2025 को होगे, शपथ ग्रहण समारोह !

दल्ली राजहरा

गुरुवार 6 मार्च 2025

भोज राम साहू 9893765541

          🪷विशेष 🪷

➡️नगर पालिका दल्ली राजहरा के छठवें कार्यकाल का होगा शपथ ग्रहण समारोह

➡️ मुख्य अतिथि होंगे अरुण साव जी (उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,नगरी निकाय एवं लोक निर्माण विभाग l

➡️अध्यक्षता करेंगे भोजराज नाग (सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र)

➡️समय सुबह 10:00 बजे 6 नंबर स्कूल प्रांगण दल्ली राजहरा l

➡️नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू सहित पूरे 27 पार्षद लेंगे शपथ l

➡️दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी ने रचा इतिहास पहली बार बना रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष l

 

छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल दल्ली राजहरा महेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 8 मार्च 2025 शनिवार को सुबह 10.00 बजे नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं नगर के पूरे 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.00 बजे होगा l इसके लिए स्थानीय 6 नंबर स्कूल को चयनित किया गया है l
शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन के लिए 5 मार्च को एक विशेष बैठक रखी गई थी l जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मंडल की ओर से जिम्मेदारी दी गई है l  वार्ड के सभी पार्षदों को नगर वासियों को सभा स्थल में लाने की जिम्मेदारी दी गई है एवं भाजपा महिला मोर्चा के मात् शक्तियों को स्वागत समारोह की जिम्मेदारी दी गई है l

पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि

 कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भरपूर मेहनत की जा रही है दल्ली राजहरा में 25 साल के नगर पालिका इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं l यह दिन दल्ली राजहरा के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा जब भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में तोरण लाल साहू बैठेंगे l
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे l माननीय श्री अरूण साव जी (उप मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन, नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग)अध्यक्षता करेंगे l माननीय श्री भोजराज नाग जी (सांसद, कांकेर लोकसभा क्षेत्र)अतिविशिष्ट अतिथि होंगेlश्री संजय श्रीवास्तव जी, (पूर्व सभापति, नगर पालिका निगम रायपुर) श्री जगदीश रामू रोहटा जी, (महापौर, नगर पालिका निगम धमतरी)श्री चेमन देशमुख जी, (समाज सेवी) श्री टहल सिंह साहू जी, (समाज सेवी) विशिष्ट अतिथि :- श्री प्रीतम साहू जी (पूर्व विधायक संजारी बालोद विधानसभा)श्री पवन साहू जी (समाज सेवी) श्री यशवंत जैन जी (पूर्व सदस्य, बाल संरक्षण आयोग भारत सरकार) श्री दीपक ताराचंद साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन, रायपुर) श्री देवलाल ठाकुर जी (पूर्व अध्यक्षश्री विरेन्द्र साहू जी (पूर्व विधायक गुण्डरदेही विधानसभा)श्री यज्ञदत्त शर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बालोद) जिला पंचायत बालोद) श्री राकेश यादव जी श्री के.सी. पवार जी (वरिष्ठ समाज सेवी) श्री धरमचंद जैन जी (वरिष्ठ समाज सेवी)(पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बालोद)श्री गोविंद वाधवानी जी (अध्यक्ष, राजहरा व्यापारी संघ, राजहरा)

 भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्यों एवं पूरे नगर वासियों से अनुरोध किया गया है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर इसे सफल बनाएं l

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!