• दल्ली राजहरा

रविवार 09मार्च 2025

भोजराम साहू 9893765541

“हमारा दल्ली राजहरा  -एक निष्पक्ष समाचार चैनल ” की “संडे मेघा स्टोरी” के दसवें सीरीज में आज रविवार 9 मार्च 2025 को पढ़िए!

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआं गोदी में बच्चों को पढ़ने वाली दल्ली राजहरा की शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय की कहानी जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन की है  lसाथ ही बच्चों को प्रकृति के प्रति लगाव और उन्हें प्रेरणा देने के लिए पेड़ पौधे लगाने में भी कहीं पीछे नहीं रही l एक तरफ बच्चों को भविष्य सवारने के लिए शिक्षा दे रही है l तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक के प्रति प्रेम जागृत वृक्षारोपन बढ़ावा दे रही है l

हमारा दल्ली राजहरा दल्ली राजहरा -एक निष्पक्ष समाचार चैनल की “संडे मेघा स्टोरी” के दसवीं सीरीज में आज रविवार 9 मार्च 2025 को पढ़िए ! शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआंगोंदी में बच्चों को पढ़ाने वाली दल्ली राजहरा की शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय की कहानी जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में तो अपना नाम रोशन की ही है l साथ ही बच्चों को प्रकृति के प्रति लगाव और उन्हें प्रेरणा देने के लिए पेड़ पौधे लगाने में भी कहीं पीछे नहीं रही l एक तरफ बच्चों को भविष्य सवारने के लिए शिक्षा दे रही है l तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक के प्रति प्रेम जागृत करने तथा नन्हे पौधों को जीवन देने के लिए वृक्षारोपण क्षेत्र में भी अपना नाम रौशन कर रही है l

 

उनसे पूछा गया कि आपने अपना करियर बनाने के लिए ही शिक्षा की क्षेत्र को क्यों चुना शिक्षिका शिल्पी राय ने बतलाया कि बचपन से मुझे शिक्षा का पेशा सबसे सम्मानजनक पेशा लगता था, इसलिए शिक्षण के लिए मुझमें एक जुनून सा था।

बचपन में भी में टीचर वाला खेल ज्यादा खेलती थी। इन्हीं लगाव ने मुझे शिक्षक बनने में प्रेषित किया परिणाम स्वरूप आज मैं शिक्षण के क्षेत्र में हूँ तो मुझे अहसास हो रहा है कि शिक्षकीय कार्य एक महान पेशा है क्योकिं शिक्षक सिर्फ छात्रों की उत्तीर्ण करने में ही सहायता नहीं करता बल्कि उनका स्वर्णिम विकास करने में भी मदद करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण व्यवहार में कुशलता लाने में मदद करते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षिका शिल्पी राय को कई पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमे है l बालोद जिला का तीन शिक्षकों शिक्षा के क्षेत्र में माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को दिए जाने वाले पुरस्कार है जिनमें डौंडी ब्लॉक से मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण – ज्ञानदीप पुरस्कार 2024 जिला कलेक्टर द्वारा वर्तमान में सम्मानित किया गया है इनके अलावा उन्हें और भी कई पुरस्कार मिले हैं जिनमें है l

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2023, कार्यालय जिला परियोजना समग्र शिक्षा जिला बालोद शिक्षक सम्मान 2022डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा अवार्ड 2022, नई दुनिया “नायिका” सम्मान 2023 ,शिक्षा शिक्षक सम्मान 2023. ,शिक्षा नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2023, शिक्षक सृजन साहित्य सम्मान 2024
,शिक्षक सूजन गौरव अलंकरण NTCF 2022, शिक्षक प्रतिभा सम्मान 2022,शिक्षक – भावी भविष्य के शिल्पकार 2024 राजहरा सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति शिक्षक सम्मान 2024
, न्यूज़ चैनल द्वारा शिक्षक सम्मान 2021

शिक्षिका शिल्पी राय संयुक्त परिवार में रहती है परिवार के सभी लोग उनके कार्य से खुश है तथा इन्हें समर्थन भी देते हैं l पति, ससुर एवं पति का पूरा सपोर्ट मिलता है। खासकर उनकी सासू माँ स्कूल के बच्चों के साथ एक्टीविटी करने के नए-नए आइडियाज देकर बहुत प्रेरणा देती रहतीं है। उन्होंने बताया कि मेरी दोनों बेटियां भी मुझे मानसिक रूप से सपोर्ट करतीं है।
शिक्षिका शिल्पी राय को पर्यावरण के क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां हासिल हुई है l

 

उन्होंने बताया कि मैं पिछले कुछ सालों से जल, मि‌ट्टी और पर्यावरण से संबंधित स्कूली छात्रों को लेकर campaign चलाती रही हूँ। गांव में पोस्टर रैली निकालकर मिट्टी बचाओं और जल बचाओ अभियान चलाकर बच्चों और बड़ो में जागरूकता फैलाने का प्रयास करती रही है। साथ में पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा और संवर्धन के लिए विद्यार्थियों को इन कामों से जुड़ने के लिए प्रेरित करती रही हूँ क्योकि विद्यार्थियों में पर्यावरण प्रेम का संस्कार डालना अति आवश्यक है। 2024 में शतवृक्षम् अभियान” चलाकर कुल 350 से ज्यादा वृक्ष सुरक्षा के साथ लगाया गया तथा इन वृक्षों की देखभाल हेतु वृक्षमित्र विद्यार्थियों को ही बनाया गया। आने वाले शैक्षणिक सत्र में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर जल, मि‌ट्टी और पर्यावरण की रक्षा करने का प्रयास करना चाहती हूँ तथा दूसरों को भी इससे जोड़ना चाहती हूँ क्योकिं हम जिस पर्यावरण में रहते है वहाँ प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने का भरसक प्रयास करना होगा। इसके माध्यम मैं यह संदेश देना चाहती हूँ कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामाजिक था पारिवारिक आदि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए क्योकिं जिस गति से पेड़ कटते है उस गति से पेड़ नहीं लगाए जाते हैं, जिससे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। यदि हमें स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु एवं उपजाऊ मि‌ट्टी चाहिए तो प्रति व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। इससे जलवायु संतुलित रहती है और गर्मी का प्रभाव भी कम होता है।

शिक्षक होने के नाते भविष्य में स्कूली बच्चों को और क्या संदेश देना चाहते हैं तब उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष स्कूली विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग भी करती हूँ जिससे उन्हें बेहतर भविष्य बनाने में मदद मिल सके । कक्षा में शिक्षण के दौरान या पाठ्‌येत्तर गतिविधियों के दौरान मैं बच्चों से बस यही कहती हूँ कि जीवन के हर क्षेत्र में सीखने की इच्छाशक्ति हमेशा प्रबल रखें और अपने अंदर मानवत   को सदैव जीवित रखें l
इस मार्च माह के लिए आपके आस पास भी ऐसे मात् शक्तियां हो जो अपने  क्षेत्र में  अपने परिवार अपने गांव शहर का नाम रोशन कर रहे हो l उनकी अगर प्रेरणादाई कहानी हो तो आप अवश्य संपर्क करें !
भोजराम साहू
संपादक
“हमारा दल्ली राजहरा — एक निष्पक्ष समाचार चैनल”
मोबाइल नंबर  9893765541

 

 

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!