दल्ली राजहरा

रविवार 9 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

दल्लीराजहरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 25 के युवा पार्षद प्रमोद कुमार रात्रे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर आगमन को लेकर आग्रह भी किया।
प्रमोद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वादे करती ही नहीं है बल्कि किए गए वादों को निभाती भी है। प्रमोद ने आगे बताया कि नगर पालिका दल्लीराजहरा में प्रथम बार (नगर पालिका गठन) पश्चात 25 वर्षों के उपरांत भारतीय जनता पार्टी की सरकार नगर पालिका दल्लीराजहरा में बनी है l

और आने वाले 5 वर्षों में सम्पूर्ण नगर और वार्ड क्रमांक 25 में अनेकों विकास के कार्य होंगे।प्रमोद ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महतारी वंदन योजना की 13 वीं किस्त डालकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी माताओं और बहनों को होली के त्यौहार का उपहार दिया है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!