छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
बंग समाज के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे का पुष्पगुच्छ देकर दिया बधाई l

दल्ली राजहरा
बुधवार 12 मार्च 2025
भोजराम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज ( पिंटू ) दुबे का बंग समाज दल्ली राजहरा के द्वारा नगर पालिका परिषद में पहुंचकर बधाई दिया गया l इस अवसर पर रविन्द्र ग्रंथालय के सेक्रेटरी कनक बैनजी राजहरा कालीबाड़ी के सेक्रेटरी मदन माइती ने भारतीय जनता पार्टी से विजय हुए तोरण लाल साहू एवं मनोज दुबे को बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आप दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l
समाज के वरिष्ठ नागरिक गगन पांड्या ने बधाई होते हुए कहा कि बंग समाज की ओर से आप दोनों की जीत की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l मां काली से प्रार्थना है कि दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में आप दोनों के प्रयास से बेहतरीन काम हो l दल्ली राजहरा के आम जनता आपके कार्यों से खुश रहे तथा दल्ली राजहरा एक नई ऊंचाई पर कायम हो l





