दल्ली राजहरा

मंगलवार 18 मार्च 2025

भोजराम साहू 98937 65541

 

भाजपा नेता श्याम जायसवाल व संजय सिंह ने नगरपालिका कार्यालय पहुंच कर नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे का पदभार ग्रहण करने पर सम्मान किया। श्याम जायसवाल ने कहा कि निजी प्रवास पर बाहर होने के कारण अध्यक्ष तोरण साहू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाया था। इसलिए आज नगरपालिका कार्यालय में हमारे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण  लाल साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे का सम्मान किया गया है। साथ ही भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उम्मीद जताई है कि दल्ली राजहरा के विकास हेतु हमारे जनप्रतिनिधि अपनी पूरी  क्षमता से काम करेंगे और जहां भी उन्हें हमारी आवश्यकता होगी हम उनके साथ रहेंगे। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा , मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नंदा पसीने, महेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र बेहरा, निलेश श्रीवास्त सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!