दल्ली राजहरासोमवार 24 मार्च 2025भोजराम साहू 9893765541 @ विशेष@– ——- ———– ———– ————-➡️ बीएसपी वेटलिफ्टिंग क्लब के कोच कृष्णमूर्ति व बालमुकुंद का हुआ चयन इंडोनेशिया लिए l ➡️ इंडोनेशिया में भारत का परचम लहराएंगे दल्ली राजहरा के दो खिलाड़ी l➡️ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों से है पदक की उम्मीद lलौह नगरी दल्ली राजहरा में आयरन ओवर की खनन होने के साथ-साथ एक से बढ़कर एक खिलाड़ी भी निकलते हैं l यहां के खिलाड़ियों को देश के अलावा विदेशी खेलों में भी महारत हासिल है l ये खिलाड़ी दल्ली राजहरा का परचम विदेशो में भी लहरा रहे हैं l इसी कड़ी में दल्ली राजहरा के दो खिलाड़ी नगर के बालमुकुन्द सिंग व कृष्णामूर्ति का चयन इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ज्ञात हो कि गत दिनों बेंगलुरू के कंटीरवा स्टेडियम में 45 वाॅ राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स का आयोजन हुआ था l जिसमें राजहरा मांईस के खिलाडी बालमुकुन्द सिंग ने हैमर थौ में रजत पदक व कृष्णामूर्ति ने गोला फेंक में कास्य पदक अर्जित किया। दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पूरे राजहरा नगर ही नहीं जिला बालोद व पूरे छत्तीसगढ को गौरान्वित किया। इसी आधार पर दोनों खिलाडियों का चयन इंटरनेशनल टूर्नामेंट इंडोनेशिया के लिए हुआ। बालमुकुंद सिंग पूर्व में भी कई बार राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर चाइना, मलेशिया आदि में मेडल जीतकर राजहरा का नाम रौशन किया है । कृष्णामूर्ति पूर्व में भी कई बार राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय व अंतराष्ट्रीय वर्ल्र्ड पावर लिफ्टिंग मे सिल्वर मेडल जीत चुके है व कई बार स्ट्रॉग मेन आफ छत्तीसगढ़ का खिताब भी जीत चुके हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पर नगर के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250324-WA0019.mp4 बालमुकुंद सिंह एवं कृष्णमूर्ति की उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार (राजहरा खदान समूह ) नगर प्रशासक मंगेश सेलकर अतुल कालेश, ओ पी सोनी , महेंद्र कछवाहा राजेश कुमार साहू ने हार्दिक बधाई दी है एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है lSpread the lovePost navigationएशिया का एकमात्र मजदूरों के द्वारा निर्मित और मजदूरों के द्वारा संचालित शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा का टीवी भगाबो – राजहरा बचाओ अभियान का समापन l उप वन मंडलाधिकारी दल्ली राजहरा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा के निर्देशानुसार लोगों को वन्यजीवों से बचाव के लिए दे रहें हैं समझाइश! कर रहे हैं गस्त l