दल्ली राजहरा

सोमवार 24 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893 765541

 उप मंडलाधिकारी दल्ली राजहरा जे एल सिन्हा एवं परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा मूलचंद शर्मा के निर्देशानुसार सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा अजय आष्टीकर, वनरक्षक दल्लीराजहरा, रविशंकर निषाद , वनरक्षक हिमांशु यादव, वनरक्षक कुमारी रेणुका साहू, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी नलकसा महेश साहू , दैनिक वेतन भोगी श्याम कुमार ,राम प्रसाद , रामचरण ,खेमलाल साहू, रवि कुमार ,सुरेश कुमार एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से गांव के आसपास गस्ती किया जा रहा है l
जिसमें गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराया जा रहा है तथा गांव वालों को हिंसक जंगली जानवरों से बचाव के लिए समझाइश भी दिया जा रहा है l कि रात्रि में अति आवश्यक कार्य होने पर ही जंगल के तरफ जाएं एवं बिना कारण अकेले जंगल ना जाए सुबह अंधेरे में भी जंगल की तरफ ना जाएं बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें l
जंगल में लकड़ी वगैरा लाने के समय अकेले एवं अंधेरे में ना जाएं l गर्मी के समय जंगली जानवर भोजन की तलाश में बस्ती की तरफ आते हैं l उसको ध्यान में रखकर घर से बाहर निकलने से पहले इधर-उधर का मुआयना कर लेवे l

 जल स्रोत जैसे कि तालाब नाल पोखर आदि में वह पानी पीने के लिए भी आते हैं उसे जगह पर भी आने-जाने के समय ध्यान रखें l भोजन की तलाश में यह जंगली जानवर जिसमें सबसे प्रिय बोहार का फल होते हैं जो की भालू के लिए प्रिय भोजन होता है उसे खाने के लिए वह बस्ती के भीतर भी आ जाते हैं इसलिए जंगली फल बोहार तेंदु बेर महुआ के संकलन के लिए जाने के समय भी सावधानी रखें l

 अजय आष्टीकर ने बताया कि हमारे गस्ती अभियान में नगर पंचायत चिखलाकसा के नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन एवं उपाध्यक्ष राजू रावटे का भी सहयोग रहा l उन्होंने आसपास के गांव बरसाटोला चिखलाकसा तालाब के आगे कोकण मंदिर की घाटी क्षेत्र में भी गस्ती के दौरान हमारे साथ रहे l

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार हमारा टीम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ वन्य जीवों के भी रक्षा करने के लिए सायरण के साथ दौरा कर रहे हैं l ताकि दोनों में किसी को भी नुकसान ना हो l उन्होंने कहा कि आम जनता से भी अपील है की जंगली जानवर से सावधान रहे l उनसे मुकाबला करने की कोशिश ना करें l ये ताकतवर और हिंसक जीव होते हैं कभी भी आप पर जानलेवा हमला कर सकते हैं सावधानी ही बचाव है l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!