दल्ली राजहराशनिवार 29 मार्च 2025भोजराम साहू 9893765541 भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर आज ठीक 7 बजे नगर के पूरे 27 वार्डो में 100 जगहों पर संपन्न हुई भारत माता की दिव्य आरती l सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा के द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर के सुख समृद्धि व सौहार्द्र के लिए भारतीय नव वर्ष के पूर्व संध्या पर आज नगर में 100 स्थानों पर सवा लाख दीपों के साथ भारत माता की दिव्य आरती का आयोजन किया गया lजिसमें वार्ड नंबर दो रामनगर चौक में वार्ड वासी महिला पुरुषों ने का समय में थाली में पांच दिए लाकर भारत माता की आरती की साथ ही नगर के अन्य जगहों पर भी भारत माता की आरती हुई lगांधी चौक स्थित दुर्गा मंच के पासनगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू भाजपा नेत्री किरण सिन्हा नवीन साहू के द्वारा भारत माता की आरती की गई lतो भक्ति मां कर्म महिला समूह के अध्यक्ष श्रीमती दामिनी साहू के नेतृत्व में तहसील साहू संंघ राजहरा में तहसील साहू संघ से संबंध केलाबाड़ी बजरंग चौक एवं शहीद चौक के युवती मंच के द्वारा भारत माता की आरती की गई lवार्ड नंबर 23 में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा के नेतृत्व में आरती हुई lतो पंडर दल्ली स्थित श्याम पान ठेला के पास द्रोपती साहू समाज सेविका के नेतृत्व में आरती किया गया lदल्ली राजहरा के पूरे नगर में विभिन्न जगहों में भी भारत माता की आरती हुई 31 मार्च 2025 को सर्व समाज समरसता समिति की ओर सेदोपहर 3 बजे से शिव संस्कार धाम से मुख्य वक्ता श्री गौतम खट्टर के साथ विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी |संध्या 6: बजे कार्यक्रम स्थल राम मंदिर के सामने 1001 दीपो के साथ भारतमाता की सामूहिक आरती होंगी |रात्रि 7 बजे अतिथि स्वागत तथा उद्बोधन व स्वयं सेवको का सम्मान किया जायेगा। संध्या 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुप्रसिद्ध लोक गायक राजेश कश्यप जगराता ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी भजनो की मनमोहक प्रस्तुति..दी जाएगी।भारतीय नववर्ष के प्रमुख एवं प्रखर वक्ता ,सुप्रसिद्द यू ट्यूबर, सनातन मर्मज्ञ परम आदरणीय गौतम खट्टर दिल्ली होंगे । Spread the lovePost navigationवार्ड नंबर दो आजाद नगर वार्ड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन वार्ड नंबर 9 में वार्ड वासियों के सहयोग से आज भारतीय नव वर्ष के अवसर पर शिवलिंग का हुआ स्थापना l