दल्ली राजहराबुधवार 15 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 दिलीप सुखदेवे (अध्यक्ष सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा ) के बताया कि संविधान निर्माता,भारत रत्न,महान अर्थशास्त्री,डॉ बाबा साहब आंबेडकर की 135 वी जयंती एवं महात्मा ज्योति बा फुले की 199 वी जयंती समारोह सम्यक बौद्ध महासभा के डॉ आंबेडकर मेमोरियल भवन में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।प्रातःकालीन सत्र में तथागत भगवान गौतम बुद्ध,डॉ आंबेडकर तथा महात्मा ज्योति बा फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नील झंडे और पंचशील झंडे का ध्वजा रोहण किया गया। सभी बौद्ध उपासक एवं उपासिकाओ द्वारा सामूहिक त्रिशरण पंचशील पूजा वंदना की गई।संध्या बौद्ध समाज द्वारा विशाल भव्य शोभायात्रा निकली गई।सम्यक बौद्ध महासभा में संध्याकालीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, विशेष अतिथि बीएसपी एजीएम नितेश क्षत्री, निषाद समाज अध्यक्ष घनश्याम पारकर, सतनाम समाज अध्यक्ष टीएल अजगले,सुभाष चंद्रा, समाज सेवी सतीश काम्बले, पार्षद भूपेंद्र श्रीवास,पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे,धम्मचारी बीएल बौद्ध, यशवंत कुशवाहा,कुशल ठाकुर,हल्बा समाज ब्लाक अध्यक्ष विद्या रावटे, भारतीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष नीता कमल रामटेके,सम्यक बौद्ध महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्र रेखा नांदेश्वर एवं अध्यक्षता सम्यक बौद्ध महासभा अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे ने की।सभी अतिथियों ने तथागत गौतम बुद्ध,बाबा साहब आंबेडकर तथा महात्मा ज्योति बा फुले के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया।अध्यक्षीय भाषण दिलीप सुखदेवे ने दिया जिसमें उन्होंने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि डॉ बाबा साहब आंबेडकर का जीवन हमे यह सिखाता है कि चाहे परिस्थियां कितनी भी कठिन क्यो न हो,अगर हमारे इरादे मजबूत है तो हम हर बाधा को पार कर सकते है।नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर केवल एक व्यक्ति नही थे,बल्कि एक विचारधारा थे,एक क्रांति थे,उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा ही वह हथियार है जिसके बल पर हम अपने जीवन को बदल सकते है बाबा साहब का संदेश शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो आज भी हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।इसी कड़ी में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सामाजिक बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मेश्राम एवं आभार प्रदर्शन नितेश बाम्बेश्वर ने किया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय रामटेक, अनिल रामटेक,संतोष मेश्राम नरेंद्र खोब्रागडे,देवानंद दहीवेले,संतोष सहारे, रोशन पाटील,भीमराव मेश्राम जितेंद्र मेश्राम,अविनाश शेंडे,चंद्रशिला बामेश्वर सीमा रामटेक,अनीता ओके भूमिका पाटिल,शारदा बंबेश्वर, संगीता गायकवाड, ज्योत्सना मेश्राम,विद्या सहारे उषा मेश्राम, रितु बामेश्वर रंजना खोब्रागडे,यशोदा रामटेक,जमुना मेश्राम सहित समाज के उपासक एवं उपसिकाएँ शामिल थे। Spread the lovePost navigationचेमन देशमुख (भाजपा जिला अध्यक्ष) के हाथों संपन्न हुआ धुर्वा टोला में सी सी रोड निर्माण का भूमि पूजन। RTI के जवाब से खुला वन विभाग का पोल: 5 लाख का हाट बाजार 6 साल में भी नहीं बना, सामग्री का अता-पता नहीं ।