दल्ली राजहरा
  मंगलवार 14 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 में छत्तीसगढ़ के भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) की खानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन; राजहरा खान को मिला ओवरऑल प्रथम पुरस्कार
महानिदेशक खान सुरक्षा (DGMS), बिलासपुर एवं रायगढ़ क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 41वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 12 अप्रैल 2025 को अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड, रवान, बलौदा बाज़ार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम अवतार मीणा, उप महानिदेशक खान सुरक्षा (DGMS), खान सुरक्षा निदेशालय, पश्चिम ज़ोन थे. इस अवसर पर खान सुरक्षा निदेशकों एवं उप निदेशकों तथा विभिन्न प्रतिभागी खदानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिससे खनन क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

इस समारोह के दौरान विभिन्न खनन इकाइयों द्वारा सुरक्षा विषयक प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए, जिसमे एक प्रदर्शनी स्टॉल लौह अयस्क समूह राजहरा का भी था. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा ध्वजारोहण, सुरक्षा शपथ, प्रदर्शनी उद्घाटन, स्मारिका विमोचन तथा पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ के कुल नौ सेल (SAIL) खानों ने वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 में भाग लेकर विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष AMSFC-2025 में भिलाई इस्पात संयंत्र खदान समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पुरस्कार अर्जित किए, राजहरा यंत्रीकृत खदान ने अपने खदान समूह कैटेगरी में ओवरऑल परफॉरमेंस में प्रथम पुरस्कार एवं महामाया माइंस ने ओवरऑल परफॉरमेंस में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया. इसके अलावा निम्न खदानों ने अपने अपने कैटेगरी में पुरस्कार प्राप्त किया जिसका विवरण इस प्रकार है—
1. राजहरा यंत्रीकृत खदान – 5 पुरस्कार 
2. दल्ली यंत्रीकृत खदान – 5 पुरस्कार 
3. झरनदल्ली यंत्रीकृत खदान – 3 पुरस्कार 
4. महामाया खदान– 4 पुरस्कार 
5. दुलकी खदान – 3 पुरस्कार 
6. कलवर खदान – 1 पुरस्कार 
7. रावघाट खदान – 1 पुरस्कार 
8. नंदिनी चूना पत्थर खदान – 1 पुरस्कार
9. हिर्री डोलोमाईट खदान – 1 पुरस्कार

इसके अतिरिक्त फर्स्ट-एड प्रतियोगिता में B2 कैटेगरी में राजहरा की फर्स्ट-एड टीम को प्रथम पुरस्कार तथा B1 कैटेगरी में दल्ली यंत्रीकृत खान की फर्स्ट-एड टीम को तृतीय पुरस्कार मिला. इन पुरस्कारों साबित किया है कि बीएसपी खान समूह ने खदान सुरक्षा, कार्यकुशलता एवं सुरक्षित संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। समारोह में बीएसपी खान समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुरस्कार विजेता इकाइयों को बधाई देते हुए भविष्य में भी सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उपरोक्त समारोह में बीएसपी खान समूह में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों, जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रावीण्यता प्राप्त की, ऐसे 8 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इन छात्रों में कक्षा दसवीं से अर्चित आदर्श, कुमार मृगांक, रोशन लाल, चित्रांश ब्रम्हे, रौनक साहू,अश्लेषा सोनी तथा कक्षा बारहवीं से रोहित दास मानिकपुरी एवं खिलेश्वर शामिल थे।
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि प्रशिक्षण, जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण ही सुरक्षित एवं सतत खनन संचालन की आधारशिला है।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!