दल्ली राजहरा

बुधवार 2 अप्रैल 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

वार्ड क्रमांक 04 दल्ली राजहरा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयुष्यन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया! मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह वार्ड पार्षद नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा थे l स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दिया l
वार्ड वार्ड वासियों को बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलना है l 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा l आज वार्ड नंबर 4 में आयोजित इस शिविर में कुल 56 कार्ड वय वंदना कार्ड बनाए गए l संजीव सिंह( पार्षद वार्ड नंबर 4 ) ने वार्ड वासियों से अपील किया कि शासन की योजनाओं का लाभ ले, अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें l स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें l
जिसका भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड नही बना है, शिविर में कार्ड बनवाने ले l आयोजन में मितानिन सोनिया सिंह ,भुनेश्वरी सोनवानी , आपरेटर ललित जोशी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे l आगामी आयुष्मान वय वंदन कार्ड शिविर कल दिनांक 02 अप्रैल 2025 को वार्ड क्रमांक 05 में शिविर आयोजित किया जायेगा l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!