दल्ली राजहरा

शुक्रवार 13 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

कुसुम शर्मा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य ने बतलाई की साय सरकार ने एक साल में सभी वर्गो का ख्याल रखा है, उनके द्वारा कई जनहितकारी योजनाए चलाई जा रही है l

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने सुशासन का काल बताते हुए कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओ, किसानों, मजदूरों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आवास, आदिवासियों , बुजुर्गो, खिलाड़ियों सभी के हितों का ख्याल रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की गई है । एक साल में ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे है तथा प्रदेश के सभी आयु वर्ग के लोगो को इसका लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने एक साल में महातारी वंदन योजना अंतर्गत 70 लाख़ से अधिक महिलाओं को 12000 रुपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता , पी एम आवास योजना के तहत 18 लाख़ से अधिक लोगो के नए आवास को स्वीकृति देने ,कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख किसानों को 917 रूपय की अंतर की राशि देने ,12 लाख से अधिक किसानों को पिछले दो वर्षो का धान का बकाया बोनस देने, रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, राजिम कुंभ कल्प का अयोजन , 4 धामो की तर्ज पर 5 शक्तिपीठों का विकास करने , भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10000 रूपए की वार्षिक आर्थिक सहायता , स्कूलों में न्योता भोज, नियद नेल्लानार योजना, लखपति दीदी योजना, मल्टी विलेज योजना , शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना , पी एम जनमन, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान भारत , खेल छत्तीसगढ, गर्भवती महिलाओ के लिए सुपोषण कार्यक्रम सहित अनेक जनहितकारी योजनाएं प्रारंभ की है l जिसका लाभ प्रदेश में सभी वर्गो को मिल रहा है तथा उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!