दल्ली राजहरा शनिवार 2 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि शुद्ध पेयजल समस्या से जूझ रहे दल्ली राजहरा नगर वासियों को जल्द ही जल आवर्धन जल योजना का लाभ मिलेगा l उन्होंने बताया कि नागपुर की टीम के द्वारा बोरीद गांव के तांदुला जलाशय का निरीक्षण कर जल आवर्धन योजना के तहत दल्ली राजहरा में पानी की आपूर्ति की संभावित व्यवस्था का अवलोकन किया गया है l नागपुर से आई सर्वे टीम एवं PHE विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण में यह तय किया गया कि जलाशय में प्लांटून के माध्यम से दिसंबर 2025 तक सेटअप स्थापित किया जाएगा तथा आगामी वर्ष 2026 में दल्ली राजहरा नगर के पूरे 27 वार्डों में पीने का साफ पानी मिलने की पूरी संभावनाएं है l नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है वह पूरी तरह निभाने में सक्षम रहती है l नगर वासियों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना हमारी चुनाव घोषणा में शामिल था l जिसे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी उपमुख्यमंत्री अरुण साहू जी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू जी एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी एवं प्रदेश प्रवक्ता देवलाल भैया जी ने सहयोग कर नगर वासियों को इसकी सौगात दी हैl इसके लिए मैं पूरे नगर वासियों की ओर से सभी को मैं धन्यवाद देता हूं lSpread the lovePost navigationग्राम कुसुमकसा से महादेव का जल अभिषेक करने झरण कुंड से जल लेने दल्ली राजहरा आएंगे “कांवड़िया “ कोर्ट में नहीं टिकी भगवा आतंक की झूठी थ्योरी मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा सहित कर्नल सभी आरोपी बरी ! :– मदन माइती