दल्ली राजहरा

रविवार 13 अप्रैल 2025

भोज राम साहू 98937 65541

 

– संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप नेपाल के पोखरा में संपन्न में हुई। इस प्रतियोगिता में 8 देशों की टीमों ने भाग लिया। इसमें भारत, दुबई, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार की टीमें शामिल थीं। भारत की ओर से छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों ने पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया।
दल्लीराजहरा की शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला की खिलाड़ी अंजना सिंह ने 47 किलो वर्ग में कुल 355 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्हें स्ट्रांग वुमन का खिताब भी मिला। 74 किलो वर्ग में एम. अमिताभ ने 540 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
मास्टर्स 93 किलो वर्ग में राकेश कुमार गौर ने 370 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। बॉडी बिल्डिंग में डोमेंद्र आलेंद्र ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब भी मिला। सभी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर भारत का नाम रोशन किया। कोच वीर हनुमान सिंह अवार्डी हरिनाथ नहीं सभी खिलाड़ियों के साथ नेपाल गए थे उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों से जैसे हमें उम्मीद था उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है मैं चाहता हूं कि ये आगे बढ़े और बड़े प्रतियोगिता में दल्ली राजहरा का नाम रोशन करें l

 उनके स्वागत में दल्ली राजहरा के पार्षद वार्ड नंबर 24 के पार्षद विशाल मोटवानी , वार्ड नंबर 26 के पार्षद टी. ज्योति अंजू साहू मार्तण्ड सिह संतोष कोसी दल्ली राजहरा के सैकड़ो नागरिक एवं खिलाड़ियों के परिवार उपस्थित थे l सभी प्रतियोगियों को दल्ली राजहरा के रेलवे स्टेशन में स्वागत के लिए गुलदस्ता पगड़ी, फूलों के हार और शाल पहनाए गए साथ ही मुंह मीठा कर उनको उज्जवल भविष्य की कामना की गई l उपस्थित विशाल मोटवानी ने कहा कि यह बच्चे हमारे दल्ली राजहरा के गौरव हैं हम चाहते हैं कि आगे बढ़े और पूरे विश्व में दल्ली राजहरा का नाम रोशन करें l

उपस्थित पार्षद वार्ड नंबर 24 की ज्योति ने कहा कि आज का यह पल बहुत ही अविस्मरणी है अंजना सिंह ने जो अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दल्ली राजहरा का नाम सुनहरे अक्षर में लिखी है साथ ही हमारे दल्ली राजहरा के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं l मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!