दल्ली राजहरारविवार 20 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893765541 आदिवासी विकासखंड डौण्डी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली के कक्षा 9 वी के छात्र थमेश कुमार का चयन राष्ट्रीय फुटबाल बालक 14 वर्ष के लिए हुआ है ।68वे राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता जो कोल्हापुर (महाराष्ट्र ) में 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी। जिसमें थमेश कुमार 68 वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 08 सितबर 2024 से 11सितम्बर 2024 तक जगदलपुर में हुआ था। बालक फुटबाल 14 वर्ष के लिए दुर्ग संभाग से थमेश का चयन होना हमें गौरान्वित करता है। छोटे से गांव में जहां किसी भी प्रकार का सुविधा नहीं है फिर भी बच्चे अपने कठिन परिश्रम व अभ्यास के कारण राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए चयनित हो रहे हैं। थमेश अपनी टीम के लिए स्टापर खेलते हैं lथमेश ने बताया कि कोच प्रतिदिन हमें 3 घण्टा सुबह व 2 घण्टा शाम को प्रैक्टिस कराते हैं l यह बालक ,रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव चंद्रशेखर पवार व जगप्रीत सिंह संधू से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष शा उ मा वि चिखली से 10 बच्चे राज्य स्तर व 1बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हो चुके है । इन सभी के सफलता के लिए शिक्षा विभाग के डीईओ पीसी मरकले, सपन जेना , खेल एवं युवा कल्याण विभाग, व बीएसपी प्रबंधन का धन्यवाद देते हैं जिनके सहयोग से गांव के बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।थमेश कुमार के राष्ट्रीय फुटबॉल में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, सौरभ लुनिया उपाध्यक्ष राज्य एथलेटिक्स संघ रायपुर, खेल अधिकारी किशोर मेहरा,सपन जेना, जयसिंह भारद्वाज बीईओ, मंजुला यदु बीएसओ, श्रीमती विनिता सैनी संस्था प्राचार्य, रम्हाऊ राम सरपंच चिखली, रामाधार साहु , चन्द्रकला साहु, संस्था के समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।Spread the lovePost navigation“संडे मेघा स्टोरी ” में आज रविवार 20 अप्रैल 2025 को पढ़िए दल्ली राजहरा के होनहार युवक उदित नायक की कहानी ! “छात्रों को महानगरों की ओर पलायन से मुक्ति दिलाने बालोद जिले में हो सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए उच्च संस्थान की शुरुआत”! :– एम एस श्रीजीत