छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
रोशन पटेल ( पार्षद वार्ड नंबर 20 दल्ली राजहरा ) का सहारनीय प्रयास वार्ड में पानी की समस्याओं को देखते हुए पार्षद निधि से कराया बोर l

दल्ली राजहरा
सोमवार 5 मई 2025
भोज राम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 20 में पानी की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए पार्षद रोशन पटेल के प्रयासों से पार्षद निधि के माध्यम से बोर खनन कर जल संकट का समाधान किया गया है। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व वार्ड में स्थित एक सरकारी बोरवेल अचानक बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था।

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद निधि से नए बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मोटर स्थापित की गई और वार्डवासियों को जल आपूर्ति शुरू कर दी गई।





