दल्ली राजहरा

शुक्रवार 9   मई 2025

भोज राम साहू 9893 765541

 

     छ. ग. माध्य. शिक्षा मंडल रायपुर CGBSE के नतीजे घोषित किये जा चुके है । जिसमे लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं कृषि संकाय के छात्र डोमेश पिता श्री भीखम ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, विज्ञान संकाय का छात्र साहिल यादव पिता श्री मनोज यादव ने 77% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान कला संकाय की हिमानी पिता श्री गजानंद गावड़े ने प्राप्त किया । तथा कक्षा 10वीं का छात्र तामेश कुमार श्री रिकेश देवांगन ने 81%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 74%अंक प्राप्त कर छात्र लोकेश दास पिता श्री रमेश दास द्वितीय स्थान पर रहे एवं तृतीय स्थान पर छात्रा दीपांजलि पिता श्री कमलेश कुमार नेगी रही ।और शाला एवं परिवार का नाम रोशन किया ।

             इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता एवं शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री युवराज साहू जी ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई संदेश दिया तथा असफल विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाकर दुबारा मेहनत और लगन से प्रयास कर सफलता प्राप्त करने को प्रेरित किया ।शाला संचालन समिति अध्यक्ष श्री युवराज साहू जी ने आगे बताया कि कैसे शाला के बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन तथा शाला के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि हमारे विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

 

 विद्यार्थियों के सफलता के लिए प्राचार्या जी ने कक्षा 12वीं के समस्त शिक्षक एवं 10वी के समस्त शिक्षक को शाला परिवार को धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होंने विद्यार्थियों व शाला के उत्कृष्ट प्रदर्शन में अपना अमूल्य एवं सराहनीय योगदान दिया है ।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!