दल्ली राजहरासोमवार 10 मई 2025भोज राम साहू 9893765541 जब देश की सीमाओं पर भारतीय सेना अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों का मुकाबला कर रही है, ऐसे समय में दल्लीराजहरा के नागरिकों ने एक भावनात्मक और आध्यात्मिक पहल की है। नगर में सर्व समाज समरसता समिति के तत्वावधान में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन दूसरे दिन भी श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।यह अभियान 8 मई से प्रारंभ हुआ है और प्रतिदिन संध्या 7 बजे नगर के गुप्ता चौक स्थित भगवान बजरंगबली मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के व्यापारी, सामाजिक संगठन, श्रमिक संघ, महिला संगठन और विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक संकल्प और राष्ट्र रक्षा के लिए प्रार्थना से होती है, जिसके बाद संपूर्ण श्रद्धा और भावना के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठता है, जिससे माहौल पूर्णतः राष्ट्रभक्ति में रंग जाता है।सर्व समाज समरसता समिति के सदस्यों का मानना है कि “जब हमारे सैनिक रणभूमि में अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हैं, तब हमारा यह नैतिक कर्तव्य है कि हम ईश्वर से उनके साहस, सुरक्षा और विजय के लिए सामूहिक प्रार्थना करें।” ऋषियों की मान्यता के अनुसार सामूहिक प्रार्थनाएं ईश्वर तक शीघ्र पहुंचती हैं और उनका प्रभाव अधिक होता है। समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि जब तक युद्ध की यह स्थिति बनी हुई है, तब तक प्रतिदिन इस आयोजन में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और राष्ट्र रक्षा के इस आध्यात्मिक प्रयास को सफल बनाएं।आज के आयोजन में बड़ी संख्या में महिला संगठन, विद्यार्थी संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।यह आयोजन न केवल एक धार्मिक क्रिया है, बल्कि यह नगरवासियों की एकजुटता, देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक बन चुका है। Spread the lovePost navigationगायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा में मंदिर पुनर्निर्माण का हुआ भूमिपूजन एवं किया गया नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान l दल्लीराजहरा में नेशनल लोक अदालत में कुल 626 प्रकरणों का हुआ निराकरण l