दल्ली राजहरा

मंगलवार 27  मई 2025

भोज राम साहू 9893765541

                         ????विशेष????

➡️ टी. ज्योति (वार्ड नंबर 26 ) के निवेदन पर नगर पालिका अध्यक्ष पहुंचे स्वामी आत्मानंद स्कूल  नया  बजार l
➡️ नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण कर कहा स्कूल में पेयजल सुविधा का होगा विस्तार,  टूटी हुई बाउंड्री वॉल फिर से बनेगी l
   ????????समाचार????????
टी. ज्योति (पार्षद वार्ड नंबर 26) ने बताया कि आत्मानंद विद्यालय की दयनीय स्थिति के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष तोरल लाल साहू को बताया गया था l कि बाउण्ड्री वॉल टूट चुकी है जिसके कारण असामाजिक तत्व स्कूल बंद होने के उपरांत स्कूल परिसर में घुस जाते हैं और तोड़फोड़ भी कर देते हैं l विगत दिनों स्कूल के सीसीटीवी कैमरा भी उनके द्वारा चोरी कर ले जाया गया था l बाउंड्री वॉल नहीं रहने के करण पशु भी स्कूल परिसर में घुस जाते हैं l जिसके कारण स्कूल में किए गए वृक्षारोपण को भी नुकसान पहुंचाता है l बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण पीने की पानी के साथ-साथ निस्तार के लिए भी पानी की अवश्यकता होती है पानी की कमी के कारण समस्या हो रही है l इन सब बातों को नगर पालिका अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखा गया l उन्होंने शिकायत को गंभीर मानते हुऎ पी ई सी सदस्य सुरेश जयसवाल के साथ तत्काल निरीक्षण करने पहुंचे ।

उन्होंने आत्मानंद विद्यालय के बाउंड्री वॉल का निरीक्षण कर बाउंड्री वॉल को अति शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया गया । आत्मानंद विद्यालय में पूर्व में पार्षद टी ज्योति द्वारा पार्षद निधि से बोर खनन किया गया था l जिससे पानी का आपूर्ति किया जा रहा था l परंतु शाला में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण पानी का आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है l  इस विषय पर गंभीरता से लेते हुए तोरण साहू जी  के द्वारा बोर खनन का घोषणा किया गया l जिससे शाला में पानी की समस्या का निराकरण बहुत जल्द हो जाएगा।

टी. ज्योति ( पार्षद ) ने  कहा गया कि हमारे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू जी  के द्वारा प्रत्येक वार्ड की समस्या का निराकरण जल्द हो और वार्ड का विकास कार्य समय पर  पूरा करने का प्रयास सम्माननीय है  ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!