दल्ली राजहरा

मंगलवार 3 जून 2025

भोज राम साहू 9893765541

कुसुमकसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी ) के नेतृत्व में मण्डल के समस्त सरपंचगण कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से मिल कर कार्य योजना का प्रस्ताव दिया l
ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच वेद बाई पिस्दा के द्वारा 30 लाख का समरसता भवन में सेट निर्माण , ग्राम पंचायत सुवरबोड 15 लाख का कला मंच निर्माण तथा ग्राम पंचायत गिधाली मे हाई माक्स लाइट 24 लाख की स्वीकृति के लिए कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया l आने वाले समय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर कुसुमकसा मण्डल के सभी ग्राम पंचायतो मे 11111(ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है l जिसमे भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्थर के कार्यकर्ता गण व सभी जनप्रतिनिधि गण ग्रामीणों के सहयोग से यह पौधरोपण लिया जाएगा है l जिसका शुभारंभ चेमन देशमुख ( जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ) व कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा मैडम, स्काउट गाइड के छात्राएं व सभी समाजसेवी का सहयोग रहेगा l

ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र सिन्हा ( गांधी ) (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा ) सरपंच श्री मति वेद बाई पिसदा,अंजू कोसमा सरपंच धुर्वेटोला, गौतम राणा सरपंच रजही,श्रीमति ममता कोराम सरपंच सुवरबोड़ श्री मति गिला भंडारी अडजाल,कवल सिंह कौआर्य सरपंच गिधाली, हलधर गोरे सरपंच अरमुरकसा यश राणा सरपंच चिपरा उपस्थित रहे l

[ योगेंद्र सिन्हा (गांधी) (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा)]
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!