छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
“एक पेड़ माँ के नाम” आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम साल्हे में किया गया वृक्षारोपण

दल्ली राजहरा रविवार 20 जुलाई 2025 भोज राम साहू 98937 65541

विकासखंड डौंडी के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान में ग्राम साल्हे में आज वृक्षारोपण किया गया l ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सहित ग्राम की अनेक जगहों पर विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए l इस कार्य में ग्राम की माताओं एवं पालकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर पौधा रोपण कर उनकी देखभाल तथा सुरक्षा का शपथ लिया l

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती जमदार ने वृक्षारोपण की जानकारी बताते हुए जीवन में पेड़ की उपयोगिता तथा प्रकृति की संतुलन बनाऐ रखने में पेड़ पौधों की महत्व को बताया l





