छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

भारतीय मजदूर संघ दल्ली राजहरा ने 71 वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया और किया वृक्षारोपण l

दल्ली राजहरा शुक्रवार 25 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541

भारतीय मजदूर संघ 71 वा स्थापना दिवस पर जिले में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।  23 जुलाई को सुबह 11बजे से ही राजहरा खदान, नगरपालिका, आईओसीएल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बालोद, भवन एवं अन्य निर्माणी और अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ता बी एम एस के झंडे कार्यक्रम बीएसपी राजहरा क्लब भवन में एकत्रित हुए और  वहां से सभी कार्यकर्ताओं ने झंड़े लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगरपालिका के अध्यक्ष तोरण साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ लूनिया मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आयशा खान प्रदेश पर्यावरण संयोजक लखनलाल चौधरी जिला प्रमुख एम पी सिंग पार्षद मेवालाल पटेल, भूपेंद्र श्रीवास, विरेन्द्र साहू के रूप में उपस्थित हुए।

 परंपरानुसार सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता, भगवान् विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण पूजन कर किया गया। मंचस्थ अतिथियों को भारतीय मजदूर संघ की डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया, तदुपरांत कार्यक्रम का संचालन कर रहे भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने भारतीय मजदूर संघ की सत्तर वर्षों की ध्येय यात्रा के बारे में बताया कि शून्य से शिखर तक की इस यात्रा में भारतीय मजदूर संघ एक ऐसे राष्ट्रवादी मजदूर संगठन की भूमिका निभाई है जिसमें राष्ट्र हित, उद्योग हित के साथ श्रमिक हित की बात की जाती है। एक श्रमिक संगठन के रूप में हमने भारत माता की जय और वंदेमातरम का नारा दिया है। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मागें पूरी हो की जगह देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम का विचार रखा है।

 भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है और जिसमें निर्णय किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आकर नहीं बल्कि मजदूरों के हित को ध्यान में रखकर किया जाता है। आज राजहरा खदान में श्रमिक लाल सलाम के स्थान पर वंदेमातरम बोलते हैं जोकि विचारधारा की एक बड़ी जीत है।
जिला मंत्री के उद्बोधन के उपरांत लखनलाल चौधरी ने उपस्थित सभा को संबोधित किया और कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का मजदूरों के लिए बनाया हुआ श्रमिक संगठन है। सभा को नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं में अनुशासन दिखाई पड़ता है और वो अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं। 

मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ में मुझे भी कार्य करने का अवसर मिला है और मुझे वहां अल्प समय में ही बहुत कुछ सीखने को मिला है। वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने कहा कि भारतीय मजदूर संगठन पूरे भारत वर्ष का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है यह बात अपने आप में प्रमाणित करतीं हैं कि ईसके पीछे संघर्ष कितना रहा होगा और दत्तोपंत ठेंगड़ी ने जिस भावना के साथ ईस संगठन को बनाया था l आज वह सफल हुआ है और सभी उपस्थित साथियों को स्थापना दिवस की बधाई दी l

प्रदेश महामंत्री माधुरी रथ ने कहा कि आज का भारतीय मजदूर संघ के सभी सदस्यों के लिए गौरवान्वित होने का दिन है कि अल्प समय में ही भारतीय मजदूर संघ ने अपने विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने में सफल रही है। अंतिम वक्ता के रूप में उपस्थित नगरपालिका के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सबसे पहले उपस्थित सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि भारतीय मजदूर संघ का एक एक कार्यकर्ता अपने आप में एक संगठन है संघ के सदस्य लगातार श्रमिक हित में कार्य करते हैं l
जिससे श्रमिकों की समस्याओं के समाधान होने में सरलता होती है पूरे बालोद जिले आज भारतीय मजदूर संघ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है कि संघर्ष को परिणाम तक लें जाना इसलिए आज बालोद जिले में श्रमिकों की जायज मांगों के लेकर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन भी किया जाता है। लेकिन यह भी बहुत दुख का विषय है कि आज राजहरा खदान में पंजीकृत सभी श्रम संगठनों का अपना अपना कार्यकाल भवन है मगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ को कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध नहीं करा रही है जोकि उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है मेरे द्वारा मंच पर उपस्थित सभी के सामूहिक प्रयास से जल्द ही कार्यलय भवन के लिए बीएसपी से जगह लिया जावेगा और अभी जहां वर्तमान में कार्यालय चल रहा है वहां शेड निर्माण के लिए अपनी निधि से मैं 05 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। नगरपालिका अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद सभी अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया गया।

 सभी कार्यकर्ताओं ने मेरा घर बी एम एस घर अभियान के तहत अपने घरों में ध्वज फहराया साथ ही सभी कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार देवांगन, महेंद्र साहू, रजनीश जरयाल, जितेन्द्र,मोहन माला शिव कुमार नायक,पद्धन सिंह पटेल, गजेन्द्र सिंह ठाकुर,आशवंत, के सी सिंह, अजीत मलिक, नरेंद्र सिंह नुरेटी, मिलिंद तामड़े,उल्लास देवांगन,विमल कुमार यदू अजीत कुमार दुबे, संजय यादव, एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बहनें, भवन एवं अन्य निर्माण संघ जिला बालोद के कार्यकर्ता, राजहरा खदान समूह के कार्यकर्ता, और सुरक्षा गार्ड एवं आईओसीएल के श्रमिक और सुरक्षा गार्ड एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!