खेल जगतछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद
बालोद जिला के दिव्यांग बालक ओम उपाध्याय ने नवे अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

दल्ली राजहरा सोमवार 4 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541
9 वे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में आयोजित हुआ। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 8 देशों की भागीदारी रही। इस चैलेंजर्स कप में बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर स्व. लोकनाथ उपाध्याय का नाती छत्तीसगढ़ का वीर बालक ओम उपाध्याय ने भी भागीदारी निभाई। ओम वर्तमान में भिलाई कोहका के एलीट कराटे एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहा है। एकेडमी के प्रेसिडेंट और कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में जहां 24 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 16 ब्रांज मैडल हासिल किए।





