दल्ली राजहरा सोमवार 4 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541

9 वे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में आयोजित हुआ। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 8 देशों की भागीदारी रही। इस चैलेंजर्स कप में बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर स्व. लोकनाथ उपाध्याय का नाती छत्तीसगढ़ का वीर बालक ओम उपाध्याय ने भी भागीदारी निभाई। ओम वर्तमान में भिलाई कोहका के एलीट कराटे एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहा है। एकेडमी के प्रेसिडेंट और कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में जहां 24 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 16 ब्रांज मैडल हासिल किए। 

➡️????????ओम उपाध्याय ने जीता ब्रांज मैडल????????⬅️

बता दें कि कोलकाता में 9 वे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का वीर बालक, दिव्यांग ओम उपाध्याय ने अपने खेल जौहर से मैडल हासिल किया है। उन्होंने ब्रांज मैडल जीता है। इससे पहले मई में झारखंड के झांसी में नेशनल कराटे स्पर्धा में ओम ने गोल्ड और ब्रांज मैडल हासिल किया था।

➡️????????ब्राह्मण समाज ने जाहिर की खुशी????????⬅️

ओम उपाध्याय की उपलब्धि पर बालोद ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है। खुशी जाहिर करने वालों में समाज के अध्यक्ष अटल दुबे, उपाध्यक्ष, सचिव संतोष दुबे, कोषाध्यक्ष विवेक पांडे, सह सचिव धीरज उपाध्याय, संरक्षक प्रकाश उपाध्याय, कृष्णा दुबे, प्रमोद दुबे, शेष नारायण दुबे, असीम दीवान, अखिलेश तिवारी, विनोद शर्मा आदि शामिल हैं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!