दल्ली राजहरा बुधवार 13 अगस्त 2025

भोज राम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा के पांचवें एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर का जन्म दिन दल्ली राजहरा के मलयाली समाज भवन में कल 12 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया गया l जन्मदिन के समारोह में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी , समाज सेवी संगठन नगर पालिका के पार्षद गण पत्रकार गण बधाई देने पहुंचे थे l 

आपको बता दें कि दल्ली राजहरा के लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भीष्म रथ ( जहां से पूरे राजहरा का मनोरम दृश्य आप देख सकते हैं l यह बेहतरीन व्यू प्वाइंट है जहां से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का नजारा बेहतरीन नजर आता है ) के आसपास को लोगों के अनुरूप सजाने , बैठने और घूमने की व्यवस्था बनाने और राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से 100 फीट ऊंचे लौह स्तंभ पर झंडा फहराने की शुरुआत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर के द्वारा की गई थी l

दल्ली राजहरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनके अथक प्रयासों से उनके कार्यकाल में नगर को 140 बोर खनन , 50 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति एवं नगर को स्वच्छता में तृतीय तथा चलित स्लम एम्बुलेंस के कुशल संचालन हेतु राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है l

इसके साथ ही नगर विकास के विभिन्न मुद्दों के लिए सभी समाज , उनके कार्यकाल में युवाओं के लिए व्यायाम शाला जीम बनाए गए तथा मुख्य मार्ग पर कई जगह पेवर ब्लॉक भी लगाये गये l सभी संगठनों एवं दलों को एकत्रित कर लड़ाई लड़ने वाले नगर के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है l

जन्मदिन  की बधाई देने दल्ली राजहरा के कांग्रेस के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न संगठन पत्रकार गण गण पारिवारिक मित्र पहुंचे थे जिनकी अविस्मरणीय यादगार फोटो l
कई कार्यकर्ता जिन्होंने पोस्ट के माध्यम से  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का शिबू नायर को दिया बधाई l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!