छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी शिक्षक दिवस 2025 पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित

दल्ली राजहरा सोमवार 8 सितंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541
➡️🔥🌺उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी को मिला “उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार”🌺🔥⬅️
➡️🔥🌺शिक्षक दिवस 2025 पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित🌺🔥⬅️
“अगर मेहनत आदत बन जाए, तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है l” — इस प्रेरक पंक्ति को साकार करता है विकासखंड डौंडी के वनांचल क्षेत्र का गौरव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी।
शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इस विद्यालय को शिक्षक दिवस 2025 के पावन अवसर पर “उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के अंतर्गत जिलाधीश महोदया बालोद के करकमलों से प्रदान किया गया, जो विद्यालय के गौरव में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।






