भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 1 मई से 16 अगस्त तक जनता तक पहुंचने प्रदेश में बड़ा अभियान चलाएंगे…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश की से संपर्क करने के लिए 1 मई से 16 अगस्त तक एक बड़ा अभियान चलाएंगे और जनता समाज प्रमुख, ठेला,गुमटी, रिक्शा ऑटो चालको से मिलकर घर-घर संपर्क करेंगे। आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल थें।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बैठक के दौरान बताया कि 2023 में सरकार बनाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है और प्रदेश की जनता तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर दस्तक देंगे और भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश कि सरकार जड़ उखाड़ फेंकने के लिए उनके कांग्रेस द्वारा जो घोषणा पत्र वादाखिलाफी कर सरकार बनाएं इसके बारे में प्रदेश की जनता को बताएंगे।

श्री वर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा 2023 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी और कमरकस के तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कार्यालय से भी भाजपा ओबीसी मोर्चा को बड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें 1 मई से 16 अगस्त तक प्रदेश की जनता तक पहुंचने के लिए प्रदेश में बड़ा अभियान चलाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कुल 405 मंडलों में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 लोगों से मिलकर संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था जिसे प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रदेश में केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन का काम बहुत से गांव में अधूरा पड़ा है कुल मिलाकर जल जीवन मिशन का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है गांव के लोगों को मुद्रा योजना के तहत लाभ पहुंचाना है जरूरतमंद लोगों को कम से कम 50000 का लोन दिला कर छोटा व्यापार की शुरुआत कराना है उसे प्रदान करने के बाद 200000 का लोन देने का केंद्र सरकार का प्रावधान है उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम के प्रभारी बने हैं सक्रिय होकर अपना कार्य करें बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर ने किया व आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने किया

ये है ओबीसी मोर्चा का कार्यक्रम…

1 मई से 30 मई 2023 पेंशन योजना कार्यक्रम हितग्राहियों को राज्य सरकार द्वारा 1000 से 1500 पेंशन देने की घोषण की वादाखिलाफी के विरोध में प्रत्येक विधानसभा एवं मण्डल प्रदर्शन राहुल गांधी के द्वारा ओ.बी.सी. समाज को आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने पर विधानसभा से मण्डल स्तर पर विरोध प्रदर्शन।

प्रभारी:- राकेश चन्द्राकर, सुश्री सुनिता मानिकपुरी रिकेश सेन,

15 मई से 30 मई 2023 प्रत्येक विधानसभा में प्रतिभा सम्मान (शिक्षा, कृषि, कला, महिला शसक्तीकरण, खेल, पर्यावरण, स्वास्थ्य, व्यापार, धर्म)

प्रभारी :- मनोज गुप्ता, प्रकाश चन्द्राकर, डॉ. निरेन्द्र साहू, श्रवण यदु

4 जून 2023 कबीर जयंती कबीर पंथ से जुड़े लोगों का 10 विधानसभा में सम्मेलन ।

प्रभारी :- सुश्री सुनिता मानिकपुरी, गजेन्द्र यादव, निर्देश दीवान 05 जून से 30 जून 2023 सभी विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न जाति समाज (जहां 07. प्रभाव) का सम्मेलन।

प्रभारी राकेश चन्द्राकर, डॉ. खिलावन साहू, देवतत्त साहू श्रवण यदु

01 जुलाई से 31 जुलाई 2023 समाज प्रमुखो से संपर्क और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर

पुनः सक्रिय करना।

प्रभारी :- रिकेश सेन, मनोज गुप्ता, अशोक सिन्हा 1 अगस्त से 30 अगस्त 2023 चाय ठेला, पान ठेला, सेलून, गुमटी वाले गुपचुप ठेला वालों . से संपर्क और सम्मान कार्यक्रम ।

प्रभारी :- भगवान यादव, नरेन्द्र ‘निर्मलकर भूपेन्द्र सेन ।ऋतु चौरसिया

16 अगस्त 2023 विरांगना रानी अवंती बाई लोधी जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश में 10 स्थानों में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम। प्रभारी :- खिलावन साहू, मोहन उपारकर बनाए गए हैं

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!