दल्ली राजहरा दल्ली राजहरा शुक्रवार 11 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शहर के वार्ड क्रमांक 11 बजरंग चौक में आज शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस्ती के नाले के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही 6 से 7 फीट लंबे अजगर पर पड़ी, पूरे वार्ड में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह अजगर दल्ली माइंस की ओर से आने वाले नाले के रास्ते आबादी क्षेत्र में आ गया था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही वार्ड के जागरूक निवासी दीप कुंजाम और ईश्वर मंडावी तथा वार्ड 11 के पार्षद निर्मल पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। बाद में अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। पार्षद ने जताया आभार, वार्डवासियों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग अजगर को सुरक्षित पकड़ने में जयप्रकाश बघेल, प्रताप सोनवानी, उत्तम मंडावी, मोहित पटेल, विजय, प्रेमू और अंशु सहित अन्य वार्डवासियों का विशेष सहयोग रहा। वार्ड पार्षद निर्मल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तत्परता दिखाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं वार्डवासियों ने मांग की है कि नाले और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने पर समय रहते उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260911-WA0066.mp4 संतोष कुमार ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने की अपीलइस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा संतोष कुमार ठाकुर ने वार्ड नंबर 11 के वार्डवासियों और पार्षद को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही वार्ड क्रमांक 2 में भी इसी तरह एक अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया था। पकड़े गए सभी अजगरों को वन विभाग की टीम द्वारा घने वन परिक्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा जाता है ताकि वन्यजीव को कोई नुकसान न पहुंचे।उन्होंने बताया कि घनी आबादी से सटा वन क्षेत्र होने के कारण दल्लीराजहरा में अजगर, भालू जैसे वन्यजीवों का शहर में आना लगा रहता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि यदि आपके घरों के आसपास इस तरह का कोई भी वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, उसकी हत्या न करें और वन्यजीवों की रक्षा में सहयोग करें।Spread the lovePost navigationएग्री स्टैक में सामूहिक पंजीयन से किसानों को क्या अतिरिक्त लाभ मिलेगा, सरकार स्पष्ट करे – छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा