दल्ली राजहरा मंगलवार 30 सितंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

संभाग स्तरीय जिम्नास्टिक्स , कुश्ती , तथा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दुर्ग और राजनांदगांव जिला में आयोजित किया गया था l इस प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से कई खिलाड़ियों ने भाग लिया l जिसमें सेजेस, कुसुमकसा, जिला- बालोद के कुल 15 खिलाड़ीयों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया I

  ➡️????????चयनित खिलाड़ी????????⬅️

➡️अंडर 17 बालिका – मोनालिसा साहू, लीना पटेल, कविता
➡️अंडर 19 बालिका – सोनम पटेल, शालिनी और (अंडर 17 बालक) पूरब यादव , रेहान खान
➡️बालक अंडर 19 में जीतेश, डामेंद्र, आदित्य
➡️अंडर 14 बालक- अनुज कुमार
➡️ अंडर 14 बालिका – रागिनी, प्रियंका और कुश्ती
➡️ अंडर 17 बालिका – लक्ष्मी मानिकपुरी, शतरंज में
➡️ बालक अंडर – 17 गगन साहू रहें I 

मुंगेली जिला में हुए 25वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार खिलाड़ी गगन साहू ने पूरे राज्य में पांचवा रैंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम गौरवन्नित किया I इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के पी.टी.आई श्री लक्ष्मण गुरूंग एवं श्री शेष कुमार कोसमा को जाता हैं I जिन्होंने ग्रामीण अंचल जैसे क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुचि व जागरूकता विकसित कर खिलाड़ीयों को प्रोत्साहित किया I 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ग्राम कुसुमकसा सरपंच वेदबाई पिस्दा ,उप सरपंच  नितिन जैन ,जनपद सदस्य  मंजु बैंस, पूर्व जनपद सदस्य व जनप्रतिनिधि कुसुमकसा  संजय बैंस ,शाला समिति अध्यक्ष  डॉ.भूपेंद्र मिश्रा , योगेन्द्र सिन्हा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष,  डॉ. नसीम खान, अनिल सुथार,  मनीष जेठवानी विद्यालय के प्राचार्या  सुनीता यादव, विद्यालय के प्रथम पाली प्रभारी तामसिंग पारकर, वरिष्ठ व्याख्याता  उमा त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकगणों ने ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी I  

गगन साहू आगामी राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगे I

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!