दल्ली राजहरा बुधवार 23 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

 नवचेतना समाज सेवी संगठन ने बालोद, ने शिकारी पारा स्थित सुखाश्रय वृद्धाश्रम में मनाई इस वर्ष की दिवाली। इस संगठन में पद्मिनी देवेंद्र साहू संयोजिका ,रेणुका निषाद सह संयोजिका, दुर्गा जोशी कोषाध्यक्ष, डॉं. यामिनी साहू सह कोषाध्यक्ष, डिलेश्वरी साहू सचिव, रुक्मणी कोसरे सहसचिव, रीता पाठक, ज्योति कौशल, सरिता साहू, सुशीला गरिया, आदि सदस्य शामिल है।

संगठन की सदस्यों ने सबसे पहले सुखाश्रय आश्रम में स्थित शिव जी की संध्या आरती ,वंदना की। आश्रम में स्थित भगवान को मिठाई ,केला ,नारियल का भोग लगाया। अनेकों दीपक जलाकर पूरे आश्रम को प्रकाशित किया गया । ,तदुपरांत सभी सदस्यों के द्वारा आश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्ग माताओं एवं दादाओं का मुंह मीठा कराया गया । साथ ही वहां रहने वाले सभी सदस्यों को संगठन के तरफ से केला, साड़ी और कपड़ा वितरण किया गया। सभी सदस्यों ने बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए व दीपावली की बधाईयॉं दी।
पद्मिनी साहू ने पहले भी इस आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया था। उसके इस कार्य से उनके माता-पिता लोग भी बहुत हर्षित हुए व गौरवान्वित महसूस किए व उन बुजुर्गों से मिलने की इच्छा जाहिर की ‌।और तीज को जब अपनी बेटी को बालोद छोड़ने आए ,तब वृद्ध आश्रम में उन बुजुर्गों से मिलने भी गए। अनरसा ,मिठाई ,केला और रुपए भी दान किए। आ गे भी जब कभी भी बालोद आएंगे तब – तब उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की।

पद्मिनी साहू ने कहा हमारा उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं था, बल्कि इसी बहाने उन लोगों के साथ समय बिताना था, जो अक्सर समाज के मुख्य धारा से कटे हुए महसूस करते हैं। उनके चेहरों में मुस्कान व खुशी बिखेरना ही हमारा मकसद था।

इस संगठन के द्वारा इस तरह के आयोजन न केवल सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है।
इस आयोजन में पद्मिनी साहू ,दुर्गा जोशी, डिलेश्वरी साहू, ज्योति कौशल, श्रद्धा जोशी ,रीता पाठक, सुशीला गरिया व अन्य सदस्य शामिल हुई।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!