दल्ली राजहरा शनिवार 26 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541आदिवासी विकास खण्ड की दो आदिवासी बालिकाओं का चयन जूनियर ओपन नेशनल कैम्प के लिए हुआ। डौण्डी ब्लाक के छोटे से गांव जहां पर आजकल बच्चे फुटबाल के क्षेत्र में अपने गांव का नाम रौशन कर रहे हैं वह गांव है चिखली । दल्ली राजहरा से मात्र 8 किमी की दुरी पर पूर्व दिशा में बसा यह गांव फुटबाल में लगातार राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं।हाल ही में रायपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राम चिखली के दो बच्चे यमित व साधना ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया।रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव एवं फुटबाल के कोच चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि ओपन नेशनल कैंप में चिखली की प्राची पोर्ते व वंदिता का चयन हुआ है ये दोनों बच्चे अभी खेल अकादमी रायपुर में रहकर अध्ययन कर रहे हैं और वहां पर एन आई एस कोच सरिता कुजुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।दोनों बच्चे चिखली में रहते हुए राज्य स्तरीय एवं प्राची पोर्ते ने चार स्टेट व दो नेशनल खेल चुकी है। दोनों बच्चे किसान परिवार से हैं और बहुत मेहनती हैं।बच्चों के चयन होने पर जिला खेल अधिकारी बालोद किशोर मेहरा, सपन जेना, छबिलाल, विनिता सैनी प्राचार्य, रम्हऊ राम सरपंच चिखली , राष्ट्रपाल पंच, मंजुला यदु, संजय ठाकुर, रोज़र हसीन तिर्की, जेआर साहू, ईश्वर लाल बघेल, टामिन साहू, मंजुला यदु एवं समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।Spread the lovePost navigationशहीद अस्पताल दल्ली राजहरा के नर्सो ने बनाई रंगोली एक में नशा से दूर रहने तो दूसरे में दिया बेटा और बेटी को समान मानने का संदेश। “पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़” का अध्यक्ष बने नवीन राजपूत कहा पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारियों को रक्षा करना मेरा प्रथम कर्तव्य..!