नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 5 दिसंबर को हुए अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी गिर गई थी। इसकी वजह से कांग्रेस की अध्यक्ष उषा श्रीवास व उपाध्यक्ष आभा श्रीवास्तव को अपने पद से हटना पड़ा।

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के 14 दिनों के बाद प्रशासन ने 20 दिसंबर को वार्ड-3 की पार्षद अनारा बाई साहू को आगामी आदेश तक नपं लोहारा का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसे लेकर मंगलवार को आदेश जारी किया गया। जब तक नगर पंचायत में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होने तक अनारा बाई कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नगर पंचायत के कार्यों का संचालन करेंगी।

गौरतलब है कि वार्ड-3 की पार्षद अनारा बाई साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ये वही पार्षद हैं, जिसने अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाने में भूमिका निभाई। ये भी कांग्रेस की पार्षद हैं।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!