दल्ली राजहरा

मंगलवार 16 दिसंबर 2025

भोज राम साहू 989765541

 

जोन स्तरीय सांसद खेल ग्राम पंचायत अवारी में हुआ संपन्न | मरदेल की शिक्षिका मोना रावत के मार्गदर्शन में युवा वर्ग सामूहिक खेल में मारी बाजी |
आयु वर्ग 18-40 सामूहिक खेल बॉलीबॉल महिला वर्ग में सीमा व ग्रुप, कब्बडी महिला वर्ग में चमेली व ग्रुप, कब्बडी पुरुष वर्ग में भावेश कुमार व ग्रुप प्रथम रहा | इसी प्रकार एकल खेल में आयु वर्ग 18-40 पुरुष वर्ग तरुण कुमार 100 मीटर दौड़ में प्रथम, महिला वर्ग खिलेश्वरी  गेंड़ी प्रथम, गिल्ली डंडा में द्वितीय स्थान पर रही | 40+ महिला ग्रुप में कुमारी बाई गेड़ी में प्रथम, 100 मीटर और लंबी कूद में द्वितीय स्थान पर रही |

इस सांसद खेल में विशेष योगदान पंच सावेद नेताम, शिक्षक हरिशंकर नरेटी, पशु सखी प्रियंका कोरेटी और महिला स्व. सहायता समूह की अध्यक्ष पूर्णिमा बाई का रहा | साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच मानकी बाई कोमरे, सचिव मंगल सिंह कोसमा, ग्राम पटेल ज्ञान सिंह कोरेटी व जेब सिंह दरपट्टी ने हर्ष व्यक्त करते हुये आगे भी विजेता बने इसके लिए बहुत बहुत बधाई व शुभकामनायें दिये |

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!