दल्ली राजहरा

शुक्रवार 19 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर रविवार 21 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दल्ली राजहरा के द्वारा नगर के वार्ड नंबर 8 श्री राम मंदिर के पास विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इस संबंध में कल सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली राजहरा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि श्री राम नामी समाज के व्यक्ति होंगे इस समाज की विशेषता यह है कि इस समाज के व्यक्ति गोदने के द्वारा अपना पूरा शरीर पर राम नाम अंकित किया रहता है ।विशेष अतिथि-श्री कृष्ण शुभम जी महाराज कथा वाचक राजनांदगाव डॉ. वर्णिका शर्मा जी राष्ट्रीय महामंत्री प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच होंगे मुख्य वक्ता- के रूप में जीतेन्द्र जी शर्मा विभाग प्रचारक (राजनांदगाव विभाग) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होगें ।

यह आयोजन रविवार 21 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से 2:00 तक होगी । जिसमें नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी कलश यात्रा उपरांत श्री राम मंदिर के पास नववर्ष की तरह विशाल मंच तैयार किया जाएगा । कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की आरती से होगी । 

इस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के द्वारा हिंदू धर्म के संबंध में वक्तव्य होगा । कार्यक्रम में लघु नाटक का भी मंचन भजन मंडली का मंचन एवं स्कूल के बच्चों का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । टी ज्योति पार्षद एवं छत्तीसगढ़ी प्रसिद्ध गायिका का भजन प्रस्तुत होगा । साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन 100 सालों में किन किन विषम परिस्थितियों पर से गुजर कर आज गौरव के साथ खड़ा हुआ है l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालको ने आरएसएस को खड़ा करने में कितनी विपदाएं झेली है। इस संबंध में विस्तृत से जानकारी दिया जाएगा। सभा समाप्ति उपरांत उपस्थित जनों के लिए दोपहर की भोजन की व्यवस्था भी रहेगी । 

आरएसएस के संरक्षक सौरभ लूनिया ने नगर वासियों एवं आसपास के ग्रामीण जनों से भी इस विशाल हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है । 

 

इस बैठक में राजेंद्र राठी (जिला संघचालक )महेंद्र भाई पटेल (नगर संघ चालक) सौरभ लुनिया (सयोजक हिन्दु सम्मेलन समिति) मिथलेश साहू (नगर कार्यवाहक ) तोरण साहू (नगर पालिका अध्यक्ष ) कृष्णा साहू , रामेश्वर (साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष) राकेश देवांगन , समर्थ लखानी योगेश लालवानी टी ज्योति पुरोबी वर्मा कुंती देवांगन (नगर पंचायत अध्यक्ष चिखलाकसा) श्रीजीत वीरेंद्र साहू श्याम जायसवाल उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!