छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
बालोद जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा,”राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का किया आयोजन।

दल्ली राजहरा
गुरुवार 01 जानवरी 2026
भोज राम साहू 9893765541
➡️🔥💥विशेष💥🔥⬅️
👉 कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ।

👉 दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक जिले में मनाया जाएंगा सड़क सुरक्षा माह।

👉 हरी झण्डी दिखाकर किया गया ‘‘यातायात जागरूकता रथ’’को रवाना।

👉 सड़क सुरक्षा मितानों को वितरित किया गया सड़क सुरक्षा मितान बिल्ला।

👉 ‘‘सेल्फी विथ हेलमेट’’ की थीम पर हेलमेट पहनकर अतिथीयों द्वारा दिया गया सड़क सुरक्षा संदेश।

👉 स्कूली बच्चों का निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता, एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर, नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच जैसे विविध कार्यक्रमों का इस सड़क सुरक्षा माह मे किया जाना है आयोजन।

➡️🔥💥 समाचार💥🔥⬅️

आज दिनांक 01.01.2026 को जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा किया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक जिला इकाई में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस आज दिनांक 01.01.2026 को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष बालोद द्वारा यातायात माह का शुभारंभ किया गया है, साथ ही यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा आम जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट रैली निकालकर शहर भ्रमण किया गया है।





