दल्ली राजहरागुरुवार 15 जनवरी 2025भोजराम साहू 9893 765541 वनांचल डौंडी ब्लाक के सभी प्राथमिक-माध्यमिक-हाई व हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक व अभिहित अधिकारी -छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शनिवार को आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सामुहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय बस स्टैंड बालोद में उपस्थित रहेंगे। इस विषय पर गुरुवार 15 जनवरी को विधिवत ब्लाक इकाई डौंडी के संगठ न पदाधिकारी व शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विकासखंड शिक्षाधिकारी डौंडी व एस डी एम -तहसीलदार को सूचना स्वरूप ज्ञापन सौंपा गया। डौंडी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कुमार कौमार्य ने बताया छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षक विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है जिनके समाधान के लिए शासन से सतत चर्चा व पत्र व्यवहार किया जा रहा है । लेकिन आज पर्यंत नतीजा यह कि शासन हमारी मांगो पर गम्भीर नही है । इसलिए मजबूर होकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले निम्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल में सम्मिलित हो रहे है। और इस दिन ब्लाक व समस्त छत्तीसगढ़ के 100%शालाओ में तालाबंदी की स्थिति निर्मित होगी। ➡️????????फेडरेशन की प्रमुख मांगे ????????⬅️???? (1)मोदी जी के गारंटी के तहत समस्त सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जावे।????(2)संविलियन पूर्व सेवा की गणना कर समस्त लाभ प्रथम नियुक्ति से समस्त वर्ग के शिक्षकों को दिया जावे।???? (3)शिक्षक उपस्थिति हेतु VSK एप्लिकेशन इंस्टाइलेजेशन तत्काल समाप्त किया जावे।???? (4)शिक्षको के लिए TET परीक्षा उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता को समाप्त किया जावे। उक्त प्रमुख मांगो के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा व ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नकुल राम अलेन्द्र,अशोक कुमार यादव,बुधराम चंद्राकर, अनिल कुमार देवांगन, धरमपाल नायक नंदू यादव योगेश कुमार पवार,बसंत मणी साहू,छत्रपाल देशमुख सुखराम ठाकुर ,शारदा चरण देशमुख, ए रमेश,ममता घराना, संत कुमारी महंत,चित्रलेखा साहू,शबनम खोबरागड़े, शशि सिंह सहित समस्त संवर्ग के शिक्षक उपस्थित थे।Spread the lovePost navigation“अनुकरणीय कार्य” चंद्रेश ठाकुर (जनसंपर्क अधिकारी ) ने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शा. पू.मा. शा. सिवनी के विद्यार्थियों को दी न्योता भोज । छात्र-छात्राओं के जिज्ञासा शांत करने एवं उन्हें ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में होगी “एक दिवसीय प्रदर्शनी” ।