कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

जिला पुलिस बालोद को मिली बड़ी सफलता डौंडी पेट्रोल पंप से 43 लाख रुपए की चोरी हुई ट्रक ,आरोपी सहित जप्त..!

 दल्ली राजहरा

शुक्रवार  30 जनवरी 2026

भोज राम साहू 9893765541

                विशेष 

????पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देषन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

????डौण्डी पेट्रोल पंप से चोरी हूई थी ट्रक किमती 43 लाख ।  

????सीसीटीवी फुटेज में मिला महत्वपूर्ण सुराग।

????टीम द्वारा ट्रक को नागपुर महाराष्ट्र से किया गया बरामद।

????प्रार्थी ही निकला आरोपी।

????आरोपी व ट्रक के पतासाजी में सायबर सेल व थाना डौण्डी टीम की रही विशेष भूमिका। 

   ➡️???????? समाचार ????????⬅️

 

        मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.01.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनका ट्रक क्र सीजी 21 जे 7111 किमती 43 लाख को दिनांक 22.01.2026 की रात्रि 10-11 बजे करीबन को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

 

             मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर निर्देश में व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री विकास पाटले के पर्यवेक्षण में चोरी के ट्रक व आरोपी के पतासाजी हेतू सायबर सेल व थाना डौण्डी से विशेष टीम गठित गया था। टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा फुटेज का बारीकी से एनालिसिस करने पर चोरी हूए ट्रक को चिन्हांकित कर आगे रास्ते में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त करते हुए टीम डौण्डी, लोहारा देवरी, राजनांदगांव से सकोली , देवरी , नागपुर के सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को प्राप्त कर बारीकी से पड़ताल किया गया ।

तकनीकी साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम द्वारा नागपुर महाराष्ट्र के आसपास कैम्प कर ट्रक को चिन्हांकित कर उसे ट्रक को खरीदी करने वाले ट्रांसपोर्टर से उसे बरामद कर उससे पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी नरेन्द्र जायसवाल व मनेन्द्र जायसवाल द्वारा स्वयं ट्रक को नागपुर एक दलाल के माध्यम से उस ट्रांसपोर्टर के पास बेचने के लिए आया था। प्रकरण में आरोपी नरेन्द्र जायसवाल व मनेन्द्र जायसवाल दोनों का पता वार्ड क्रमांक 13 बस स्टेशन डौंडी को हिरासत मे लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर वह अपने कथन में बताया कि व अपने बुआ के बेटा मनोज जायसवाल के नाम पर 2013 मे एक ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 7111 किमती 43 लाख लोन के माध्यम से खरीदा था। मांइस में गाड़ी नही लगने से किस्त नही पटा पा रहे थे। जिससे फायनेंस कंपनी द्वारा लगातार किस्त की रकम पटाने दबाव बनाया जा रहा था। जिससे आरोपी द्वारा अपने भाई ,पिता और एक दलाल के साथ मिलकर ट्रक की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने व बीमा की राशि से ट्रक का किस्त न पटाना पडे़ करके उसे नागपुर महाराष्ट्र में बेचने की साजिश रची। दोनो भाई दिनांक 22.01.2026 को रात्रि 10 बजे करीबन ट्रक को ड्राईव कर डौण्डी से राजनांदगांव होते हुए दलाल के साथ नागपुर गये वंहा एक ट्रांसपोर्टर कलवंत सिंह से मिले और ट्रक का सौदा कर वाहन का पेपर कलर कापी मे उसे दिये । ट्रांसपोर्टर से पूछताछ पर आरोपी द्वारा ट्रक अपने बूआ के बेटे का होना एवं उसकी सहमति से ट्रक को विक्रय करने की झूठी कहानी गढ़ी ।
आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  नरेन्द्र जायसवाल व मनेन्द्र जायसवाल के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

 

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व ट्रक बरामदगी में इनकी रही भूमिका

थाना डौण्डी से सउनि दुर्जन रावटे, सायबर सेल से प्रभारी स.उ.नि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल ,भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रूमलाल चुरेन्द्र ,आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे ,भोपसिंह साहू,, पुकेश्वर साहू, पूरन देवांगन ,आकाश सोनी, आकाश दुबे, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू,योगेश गेडाम, योगेश पटेल, म.आर.अंबिका उसारे का विशेष भूमिका रहा।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!