दल्ली राजहरासोमवार 9 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541 बीएसपी नगर प्रशासक विभाग दल्ली राजहरा के अंतर्गत आने वाले सप्तगिरि पार्क में फ्लावर शो का आयोजन कल 10 फरवरी 2026 दिन मंगल वार को हो रहा है l इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर प्रशासक से संबंधित सभी विभाग पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं l फ्लावर शो को बेहतर बनाने के लिए सभी कर्मचारी भरपूर मेहनत कर रहे हैं l लोग फ्लावर शो की तैयारी में अपने घर के बगीचे को सजाने में लग गए हैं। विभित्र प्रकार के देसी व विदेशी फूल लगाए हैं। कुछ पौधे बाहर से मंगाए हैं। स्थानीय बाजार से भी पौधे खरीद कर क्यारी और गमले लगाए हैं। कोई माली के माध्यम से तो कोई खुद अपना गार्डन तैयार करते हैं। दिसंबर से ही पौधों में फूल खिलना शुरू हो जाता है। आज टाउनशिप में हर तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं l बीएसपी अधिकारियों के क्वार्टर किसी हिल स्टेशन जैसा लगने लगा है।पंडर दल्ली 10 ए /4D टाइप क्वार्टर में रहने वाले में बीएसपी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी और उनकी पत्नी अंकिता त्रिपाठी ने अपने गार्डन को सजाने संवाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं उनके गार्डन में कई प्रकार के फूल पौधे हैं जिनमें प्रमुख रूप से वेज गार्डन में – ज़ुकिनी- काली गाजर – स्ट्रॉबेरी बर्ड्स आई मिर्च मेथी रोजमेरी बैंगनी गोभी पालक चाइनीज गोभी (पेकिंग गोभी) सौंफ ब्रोकोली बैंगन चेरी टमाटर टमाटर सहजन (मोरिंगा) कुंदरु हल्दीफलों में अनार चीकू अमरूद गन्ना दशहरी आम तथा फूलों में अनेक प्रकार के देसी विदेशी फुल मौसमी फूल (Seasonal / Annuals): पेटूनिया, जीनिया, फ्लॉक्स, गुलमेहंदी (बालसम), कॉसमॉस, पोर्टुलाका (नौ बजे का फूल), कैलेंडुला (यूरोपियन गेंदा), एस्टर, साल्विया, वर्बेना, डॉग फ्लावर, सेलोशिया (कॉक्सबॉम्ब), इम्पेशन्सबहुवर्षीय / बारहमासी फूल (Perennials):गुलदाउदी, डायन्थस, गज़ानिया, जेरेनियम, डे-लिली, पैंसी, रेन लिली, जरबेरा कार्नेशन, सदाबहार (पेरिविंकल),कंद / बल्ब से उगने वाले फूल:लिली, डहेलिया झाड़ीदार / स्थायी फूलों वाले पौधे:गुलाब, डच रोज, गुड़हल, कनेर, मोगरा, चांदनी (टैबर्नेमोंटाना), गंधराज, पेंटासबेल / लता (फूल देने वाली):अपराजिताअन्य फूलदार पौधे: गेंदा, लाल चंपा, हरसिंगार / पारिजात, रात रानीसजावटी पत्तों वाले पौधे (Foliage):मनी प्लांट, सिंघोनियम (एरोहेड प्लांट), पीस लिली, स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट (सांसवेरिया), एरीका पाम, सायकस (सागो पाम), चाइनीज डॉल तथा कई प्रकार के क्रोटन उनके गार्डन में उपलब्ध है जहां विशाल साइकस आकर्षण का केंद्र है ।बीएसपी अधिकारी मया राम ठाकुर और गीता ठाकुर नेअपने गार्डन में विभित्र प्रकार के पौधे लगाए हैं। इनके क्वार्टर में विभिन्न प्रकार के देसी व विदेशी पौधे लगे हैं।सीजनल पौधे में पेनजी, पिटुनिया, एलाइसन, एजॉरिटम, डॉगफ्लावर, सिलविया, ,फ्लाकस एलाइसन, एजरेटम, जिरेनियम, गलाकसीनिया प्लेनओदान, लेसियानमार, बिगोनिया इंप्रशन जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे हैं l किचन गार्डन में गोभी लौकी कद्दू शिमला मिर्च भाटा प्याज फूल गोभी कांदा गोभी हरी मिर्च टमाटर जैसे विभिन्न पौधे हैं l फलदार पौधे में पपीता केला बेर अनार जैसे पौधे है l गुलाब के 30 से ज्यादा वैरायटी उनके गार्डन में मौजूद हैं ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/02/video_20260208_124520.mp4गार्डन में इंप्रेशन के 50 सालवीय के 30 सफेद पेटूनिया कतारबद्ध तरीके से लगे हुए हैं । तीन रंगों में साल्विया के साथ 32 किस्म के फूल है । विदेशी फूलों में कैन लिली गलाकसीनिया आकर्षण का केंद्र है lइनकी गार्डन में भिन्न किस्म में डहेलिया गेंदा देसी पेटूनिया येस्टर पिटूनिया डेंटथस जीनिय इथोनियम ऑर्किड जरबेरा एलिसा गाजानिया कैलेंडुला बर्बानिया स्टॉक गुलाब फ्लक्स जैसे विभिन्न किस्म की वैरायटी है ।p75 से अधिक गमले में इंप्रेशन कतारबद्ध तरीके से लगे हुए हैं । जो एक तरह से पूरे घर को बहुत ही सुंदर और बेहतरीन बनाया है। क्वाटर नंबर 240 बी में बीएसपी में इलेक्ट्रिकल मैनेजर एसपी सिंह रहते हैं। इनकी पत्नी प्रभा सिंह ने अपने गार्डन में पीतूनिया, प्रेगी सेल्विया, इंप्रेरल, स्टार्ट कैलेंडुला, आस्टक जैसे पौधे हैं। विदेशी पौधे मैं अजयलिया ऑर्किड एंथोरियम केन लिली है जो इनके गार्डन में सुभित है। गुलाब के लिए स्पेशल घेरा युक्त गार्डन बना है जो आकर्षण का केंद्र है l Spread the lovePost navigationश्री शिकारी बाबा मंडाई होगी 10 फरवरी को, रात्रि में “मुस्कान नाइट का आयोजन”। “नशा एक ऐसा रोग है जो नशा करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ उनके परिवार और देश को बर्बाद करता है ।:—“शीतल साहू