दल्ली राजहरा रविवार 08 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 दीपावली खुशियां बांटने और अपनों के साथ खुशियों के पल साझा करने का त्योहार है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए बालोद जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने सुख आश्रय वृद्धाश्रम, बालोद में बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व बड़ी आत्मीयता एवं उत्साह के साथ मनाया। विशेष बात यह है कि स्वयंसेवकों द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार वृद्धाश्रम में दीपावली मनाने की परंपरा निभाई जा रही है। वरिष्ठ स्वयंसेविका कल्पना बम्बोड़े के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के माध्यम से स्वयंसेवक हर वर्ष बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इस आयोजन की एक और खास बात यह रही कि इसके खर्च एवं व्यवस्था के लिए समाज के हर वर्ग, समुदाय, स्कूल के शिक्षक, स्कूली बच्चे व बालोद जिले के दल्ली राजहरा, गुरूर, अर्जुंदा, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, अरमरीकला के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने आपसी आर्थिक सहयोग से मिल-जुलकर व्यवस्था की। यह आयोजन समाज में अनेकता में एकता का सजीव उदाहरण बना। भले ही सभी किसी भी धर्म, समुदाय व संगठन के हों, पर इस पुनीत कार्य के लिए सभी एकजुट होकर सामने आए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा आश्रम में आकर्षक रंगोली सजाई गई, दीप जलाए गए। बुजुर्गों को नए कपड़े पहनाए गए। इसके पश्चात सभी ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात मिठाई वितरित की गई, शॉल, प्रसाद एवं खाने का सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही सभी ने मिलकर पटाखे जलाकर बुजुर्गों की खुशियों में चार चांद लगा दिए। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें परिवार जैसा अपनापन देने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों की यह पहल समाज को यह सुंदर संदेश देती है कि त्योहार की असली खुशी केवल अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि किसी के जीवन में मुस्कान और अपनापन लाने में है। दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।छह वर्षों से जारी यह प्रयास सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रताप सर्वा, टेकराम पटेल, खिलेश्वर साहू, मनीषा राणा, सेवंत कुमार नेताम, प्रणव तिवारी, दीपेश, दीप्ति पटेल, युवकांत सिन्हा, राहुल भारती, डी. गंगबेर, अजय यादव उपस्थित रहे।वहीं इस सफल आयोजन में शिक्षिका रंजिता कौर, गुरुनानक स्कूल क्रमांक 1, 2, दल्ली राजहरा के शिक्षक, स्कूल के बच्चे, आत्मानंद स्कूल के शिक्षक स्टाफ, स्वयंसेवक अमर लालवानी, खेम निषाद, चेतन, सुधीर यादव का विशेष सहयोग रहा।Spread the lovePost navigation“गौरा जागे मोर गौरी जागे…” के गीतों से गूंज रहा है दल्ली राजहरा, देखें किन-किन ने दी दीपावली की बधाई…!