कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“नशा एक ऐसा रोग है जो नशा करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ उनके परिवार और देश को बर्बाद करता है ।:—“शीतल साहू

दल्ली राजहरा

सोमवार 9फरवरी 2027

भोज राम साहू 98937 65541

 

परीक्षेत्रीय साहू समाज गांधी चौक के अध्यक्ष रेखा साहू एवं पुराना बाजार के अध्यक्ष कमलेश साहू के संयुक्त तत्वाधान में दोनों परिक्षेत्र का वार्षिक पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन गांधी चौक स्थित भक्त मां कर्मा मंदिर प्रांगण में किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा) थे अध्यक्षता शीतल साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ, राजहरा) ने की एवं विशिष्ट अतिथी लैलन कुमार साहू मोहन लाल साहू युवराज साहू , गोविन्द राम साहू , खूबलाल साहू कुन्ती साहू विजय कुमार साहू निर्मलदास साहू रुपलाल साहू , उमा साहू , चंदन साहू , एवं सभी परिक्षेत्र के अध्यक्ष गण एवं तहसील साहू संघ के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

खेल कूद

कार्य क्रम में सदस्यों के लिए खेलकूद का भी आयोजन किया गया ।

सर्किल दौड़ (महिला वर्ग )

प्रथम उमा साहू द्वितीय चंदा साहू

पुरुष वर्ग

प्रथम रूप लाल साहू द्वितीय प्रदीप साहू

कुर्सी दौड़

महिला वर्ग

प्रथम नेहा साहू द्वितीय रिया साहू

पुरुष वर्ग

प्रथम नवीन साहू द्वितीय कोमल साहू

बालिका वर्ग  प्रथम खुशी साहू द्वितीय सोनिया साहू

मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता

प्रथम युगल जमुना साहू एवं जगन्नाथ साहू द्वितीय युगल रुक्मणी साहू एवं श्याम दास साहू

भला है बुरा है मेरा पति मेरा देवता है प्रतियोगिता

प्रथम जमुना साहू द्वितीय तनुजा साहू ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

मोबाइल से हो रही दुष्प्रभाव को दिखाने के लिए गांधी चौक परीक्षेत्रीय अध्यक्ष रेखा साहू एवं उनके टीम के द्वारा मोबाइल बुरी बला है लघु नाटक का मंचन किया गया । महिलाओं की टीम के द्वारा डारा लोर गेहे रे पर बहुत सुंदर ही समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया । वही दुर्गेश्वरी ने कनिहा में बेनी झुलाए कैसे, रेणुका साहू ने मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोला बारम बार प्रणाम है मिक्स गीत प्रस्तुत की नन्ही बालिका साक्षी ने ये फूलमती तोला कैसे लागत हे तो तनिष्का साहू ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत पर नित्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया , भवानी स्कूल के छात्राओं द्वारा सुंदर सुवा गीत पर नृत्य किया गया।

अतिथि उद्बोधन

मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू

ने अपना विचार रखते हुए कहा कि कई लोगों की तपस्या और बलिदान के बाद समाज में मजबूती आती है आज हम देखते हैं हमारे भक्त कर्मा मंदिर में सोनवती बहन सुबह शाम दोनों समय मां कर्मा की पूजा अर्चना करती है वह आज से 25 वर्षों से अधिक समय से यहां पूजा कर रही है हर परिक्षेत्र को इन बहन का सम्मान करना चाहिए । उन्होंने समाज के पूर्व अध्यक्षों की तारीफ की जिन्होंने समाज को एक रूप करने के लिए बलिदान दिए । उन्होंने समाज को एक रूप करने के लिए साहू युवा मंच का गठन कराया समाज के मंदिर और भवन के लिए उन्होंने सहयोग करने की बात कही ।

शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ

ने दोनों परीक्षेत्रीय अध्यक्षों को समाज को जोड़े रखने के लिए पारिवारिक मिलन समारोह कराने के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने समाज में लोगों को नशा से दूर रहने के लिए आह्वान किया उन्होंने की कहा कि नशा एक ऐसा रोग है जो नशा करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ उनके परिवार समाज और देश को बर्बाद कर देता है ।

मैं यह नहीं मानता कि नशा संगति का असर होता है यह संगति का नहीं बल्कि व्यक्ति अपने आप में यदि ठान ले कि मुझे इससे दूर रहना है तो आपके आसपास कितना भी लोग आपको प्रेषित करें आप उससे दूर ही रहेंगे।

कई लोग यह कहते हैं कि समाज हमें क्या देता है समाज आपको धन दौलत नौकरी नहीं दे सकता आप बेहतर कार्य करिए समाज आपको सम्मान देगा आज समाज के पद में हम लोग बैठे हैं जो सम्मान आप लोगों ने हमें मंच में बैठा कर दे रहे हैं आप भी अच्छा कार्य करिए आपको भी मंच सम्मान देगा ।

उन्होंने 15 मार्च को होने वाले सामूहिक आदर्श विवाह में बढ़-कर का हिस्सा लेने के लिए समाज से आह्वान किया ।

मोहनलाल साहू

 कहा कि कार्यक्रम में एनेकरूपता बनाए रखने के लिए समाज में पारिवारिक मिलन समारोह आवश्यक है ।सामाजिक संगठन इससे मजबूत होती है । 19 81 से पहले बालोद जिला के अंतर्गत हमारा दल्ली राजहरा आता था स्वर्गीय टी आर साहू के नेतृत्व में दल्ली राजहरा तहसील का गठन हुआ और स्व. खोरबाहरा राम साहू के प्रयास और संघर्ष के बाद गांधी चौक का यह मंच हमें प्राप्त हुआ है ।

युवराज साहू

 हमारे पूर्वजों ने समाज को एक रूप करने के लिए जो सपना देखा था आज वह पूरा हो रहा है समाज के सभी लोग एकत्र होकर कार्यक्रम करते हैं इसी तरह समाज में एकरूपता बनी रहे।

लैलन कुमार साहू

ने कहा कि हमें सभी जाति धर्म के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए ।समाज के विकास के बारे में विचार करना चाहिए समाज में अंतर धर्म अंतर जाति विवाह रोकना होगा । बेटी के साथ -साथ बेटे को भी पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने की उन्होंने समाज में विचार रखें ।

समाज में बेहतरीन कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया और कई वर्षों से संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा मंदिर में रामायण पाठ करने वाली समाज की महिलाओं का भी सम्मान किया गया ।
f

कार्यक्रम में मंच संचालन भवानी स्कूल की प्राचार्य श्रीमान तिलक राम साहू ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया ।
आभार व्यक्त परिक्षेत्रीय साहू समाज पुराना बाजार दल्ली राजहरा के अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम दोनों परिक्षेत्र के पदाधिकारी एवं समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया जिनमें है कमलेश कुमार साहू, अमित कुमार साहू,

संतोष कुमार साहू , भोलेश्वर साहू , भारती साहू , संगीता साहू, जूगमत साहू, मेघा साहू. रोहित साहू, लोचन साहू . कमला साहू , जयराम साहू सुमन साहू सीमा साहू परमेश्वरी साहू अनीता साहू अनसूया साहू उर्मिला साहू तनुजा साहू सोनवती साहू भुवनेश्वरी साहू पुरुषोत्तम साहू राम सिंह साहू नवीन साहू , जयराम साहू,वेदुरम साहू कोमल साहू खिलावन साहू दूज राम साहू सौरभ साहू श्याम दास साहू ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!