कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदविविध
तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा 15 मार्च को होगी “भक्त मां कर्मा जयंती एवं निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह” का आयोजन l

दल्ली राजहरा
शनिवार 14 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
तहसील साहू संघ के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माँ कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l जिसके तहत 15 मार्च 2025 को पापमोचनी एकादशी के दिन भक्त मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में किया जाएगा l

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू ने बताया, प्रथम दिवस 14 मार्च 2026 शनिवार शाम को 4 बजे साहू समाज के महिलाओ एवं पुरुषों के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी । इस शोभायात्रा में मां कर्मा की तेल चित्र एवं प्रारूप मानव झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा । जो मां कर्मा मंदिर से निकलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप से माइन्स ऑफिस चौक से साहू सदन से शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गांधी चौक होते हुए मां कर्मा मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी l

दूसरे दिन 15 मार्च 2026 रविवार को नि:शुल्क आदर्श विवाह होगा l आदर्श विवाह में साहू समाज के वर वधु के अलावा दूसरे समाज के स्वजातीय वर-वधु भी शामिल हो सकते हैं l साथ ही समाज के द्वारा जो बेटियां या बहन अल्पायु में विधवा हो गई होगी उनका भी विवाह करवाया जाएगा ।

जो भी परिवार अपने बच्चों का आदर्श विवाह चाहते हैं वह तहसील साहू संघ के पदाधिकारी एवं परिक्षेत्र के अध्यक्षों के पास अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं ।

तहसील साहू संघ सचिव राजेश कुमार साहू ने बताया कि जो परिवार अपने परिजन भाई-बहन बेटा या बेटी का निशुल्क आदर्श विवाह करवाना चाहता हो । तथा विवाह के लिए वर का उम्र 21 वर्ष एवं वधू की उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हो , तथा दोनों स्वजातीय हो l यदि आपके आसपास भी विवाह योग्य युवक एवं युवतियां हैं वह तहसील साहू संघ के पदाधिकारीयो से या परिक्षेत्र के अध्यक्षों से संपर्क कर सकते हैं l




